छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है स्काउट-गाइड आंदोलन  शिवरतन शर्मा*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*युवाओं में नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है स्काउट-गाइड आंदोलन : शिवरतन शर्मा*

*माँवली माता मंदिर सिंगारपुर में आयोजित पाँच दिवसीय जाँच शिविर के भव्य शिविर ज्वाल कार्यक्रम में शामिल हुए शिवरतन शर्मा*

भाटापारा 22 अगस्त/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के जिला संघ बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा माँवली माता मंदिर के पावन परिसर, सिंगारपुर भाटापारा में आयोजित पाँच दिवसीय तृतीय सोपान निपुण स्काउट  गाइड, रोवर  रेंजर जाँच शिविर के विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा सम्मिलित हुए। शिविर स्थल पर पहुँचने पर स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा बैंड और स्काउट परम्परा के अनुसार उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात स्काउट बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना, ध्वज गीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
तैयार रहो ही जीवन का मूल मंत्र है शिवरतन शर्मा सभा को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है, जो एक राष्ट्रीय संस्था के रूप में बच्चों और युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग और निस्वार्थ सेवा भाव का विकास करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है शर्मा ने आगे कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण बच्चों को केवल शिविर तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें जीवन जीने की कला सिखाता है। यहाँ बच्चा शारीरिक रूप से मजबूत, मानसिक रूप से दृढ़, बौद्धिक रूप से कुशल और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। यही बच्चे आगे चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि स्काउट्स का आदर्श वाक्य तैयार रहो  केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन का मंत्र है। यह हमें हर परिस्थिति, हर चुनौती और राष्ट्र व समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। आज के इस मोबाइल और नशे के दौर में जब युवा दिग्भ्रमित हो रहा है, तब स्काउट-गाइड जैसा संगठन उन्हें अनुशासन, संस्कार और देशभक्ति की मुख्यधारा से जोड़ने का पुनीत कार्य कर रहा है शर्मा ने जिला संघ बलौदाबाजार – भाटापारा द्वारा इस प्रकार के शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है अंत में शिवरतन शर्मा ने पाँच दिनों तक कठोर अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर-रेंजर्स, स्काउट गाइड प्रभारी शिक्षकों, जिला आयुक्त, जिला सचिव, जिला संगठन आयुक्त एवं समस्त शिविर संचालक मंडल को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं इस अवसर पर जिला संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, स्काउट प्रभारी, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं स्काउट-गाइड के सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे

Latest
* राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है स्काउट-गाइड आंदोलन  शिवरतन शर्मा* *छत्तीसगढ़ लरिया केवट समाज का स्थापना दिवस एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न* *GPM धान केंद्रों में व्यवस्थागत खामियां कांग्रेस ने उठाए सवाल अधिकारियों को घेरा* *251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण* *अमरकंटक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला अगले दिन पति ने लगाई फांसी* *अश्वनी शर्मा ने ली जागरूकता की एक सेल्फी* *चेयर मेन अशोक बाजपेई ने ध्वजारोहण किया* *रतनपुर-पेंड्रा NH की जर्जर हालत पर फूटा जनता का गुस्सा लालपुर में होगा बड़ा धरना* *नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत*