अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के अमृत कुटीर में रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

महामंडलेश्वर स्वामी रामभूषण दास जी महाराज ने फीता काटकर किया उद्घाटन


अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के मुख्य मार्ग स्थित अमृत कुटीर में शनिवार 26 जुलाई 2026 को नवीन रेस्टोरेंट का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ । उद्घाटन समारोह में महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी रामभूषण दास जी महाराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ । पंडित योगेश दुबे ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई । इस अवसर पर उन्होंने स्वामी रामभूषण दास जी महाराज का माल्यार्पण एवं तिलक वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

पंडित योगेश दुबे ने बताया कि अमरकंटक आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन , नाश्ता की  सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमृत कुटीर रेस्टोरेंट की स्थापना की गई है । रेस्टोरेंट में वातानुकूलित (एसी) व्यवस्था के साथ स्वादिष्ट एवं विविध प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहेंगे । यहां आगंतुकों के लिए ब्रेकफास्ट , लंच , स्नैक्स एवं डिनर की विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ।

शुभारंभ समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी रामभूषण दास जी महाराज , मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी , पार्षद दिनेश द्विवेदी , देवानंद खत्री , ओमप्रकाश अग्रवाल , सत्तू शर्मा , कैलाशचंद पाटीदार , बलराम अवस्थी , सोनू जैन , सुधाकर पांडेय , हरिकृष्ण द्विवेदी , दिवाकर यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*