Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग,विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने कलेक्टर को लिखा पत्र

20 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा मानसून सत्र का दिया हवाला , सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने नई तिथि तय करने का आग्रह
अमरकंटक – माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक को लेकर एक बार फिर तिथि परिवर्तन की मांग उठी है । पुष्पराजगढ़ विधायक एवं ट्रस्ट सदस्य फुन्देलाल सिंह मार्को ने कलेक्टर अनूपपुर को पत्र लिखकर ट्रस्ट की बैठक की तिथि पुनः निर्धारित करने का अनुरोध किया है ताकि सभी सदस्य बैठक में शामिल होकर महत्वपूर्ण विषयों पर समुचित चर्चा कर सकें ।
विधायक श्री मार्को ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक पहले 15 जुलाई 2026 को आयोजित होना प्रस्तावित थी जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर 18 जुलाई 2026 (शनिवार) निर्धारित किया गया है ।

उन्होंने बताया कि वे स्वयं ट्रस्ट के सदस्य होने के साथ-साथ मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं जबकि शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भी ट्रस्ट की सदस्य हैं ।

पत्र में कहा गया है कि 20 जुलाई 2026 से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है जिसके पूर्व जनप्रतिनिधियों को विभिन्न विधानसभा एवं शासकीय दायित्वों में व्यस्त रहना पड़ता है । ऐसी स्थिति में ट्रस्ट की बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित होना कठिन हो सकता है ।
श्री मार्को ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि ट्रस्ट की बैठक की तिथि पर पुनर्विचार करते हुए संविधान एवं नियमों के अनुरूप नई तिथि निर्धारित की जाए  जिससे सांसद , विधायक सहित सभी सदस्य बैठक में उपस्थित होकर माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक एवं सार्थक विचार-विमर्श कर सकें ।
उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके निर्णयों का सीधा संबंध श्रद्धालुओं की सुविधाओं , विकास कार्यों तथा ट्रस्ट के भविष्य से जुड़ा हुआ है । इसलिए सभी सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है ।
पत्र की प्रति शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह को भी प्रेषित की गई है ।

Latest news
*माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र* *शारदा आश्रम से निकाली गई  भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा* * नर्मदा मंदिर ट्रस्ट पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए सवाल* *भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल हुए शिवरतन शर्मा* *बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल* *गोपाल एवं  वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न* *कोरबा में रमेश जायसवाल को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी* *विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन*