Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* नर्मदा मंदिर ट्रस्ट पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए सवाल*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच नर्मदा मंदिर ट्रस्ट पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए सवाल

श्रद्धालुओं की सुविधाओं और ट्रस्ट की वित्तीय पारदर्शिता पर उठे प्रश्न,आय-व्यय सार्वजनिक करने की मांग


अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में भी  अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं ।

उन्होंने ट्रस्ट की आय-व्यय संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की मांग की है ।
विधायक मार्को ने कहा कि मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक देश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थस्थलों में से एक है जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं । श्रद्धालुओं से दान और चढ़ावे के रूप में बड़ी राशि प्राप्त होने के बावजूद कई मूलभूत सुविधाएं अपेक्षित स्तर पर नजर नहीं आतीं ।

उन्होंने पूछा कि पर्याप्त आर्थिक संसाधन होने के बावजूद पेयजल , स्वच्छ शौचालय , विश्राम स्थल , छायादार प्रतीक्षालय , पार्किंग , दिव्यांगजन सुविधाएं , सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं का व्यापक विकास अब तक क्यों नहीं हो पाया ।
विधायक ने कहा कि ट्रस्ट की गतिविधियां केवल धार्मिक आयोजनों और सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि मंदिर परिसर और अमरकंटक के समग्र विकास पर भी योजनाबद्ध ढंग से राशि खर्च की जानी चाहिए । उन्होंने ट्रस्ट की वार्षिक आय-व्यय, ऑडिट रिपोर्ट तथा विकास कार्यों पर हुए खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की ।

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) चैन सिंह परस्ते ने बताया कि मंदिर के दानपात्र एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त राशि बैंक में जमा कराई जाती है । इसी राशि से 14 कर्मचारियों का वेतन , भोग प्रसाद , मंदिर की रंगाई-पुताई , बिजली बिल एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाता है । शेष राशि बैंक में जमा रहती है जिसकी राशि वर्तमान में एक करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है ।

Latest news
*माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र* *शारदा आश्रम से निकाली गई  भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा* * नर्मदा मंदिर ट्रस्ट पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए सवाल* *भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल हुए शिवरतन शर्मा* *बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल* *गोपाल एवं  वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न* *कोरबा में रमेश जायसवाल को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी* *विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन*