अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्रशासन का चला बुलडोजर 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में प्रशासन का चला बुलडोजर,25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

मकान , दुकान , झोपड़ियां और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई


अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में शनिवार 11/07/2026 को नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 25 अतिक्रमणों को हटाया गया । नगर परिषद अमरकंटक के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मचारियों तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम ने विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 03 हिन्दालको क्षेत्र में 4 अवैध बाड़ी अतिक्रमण एवं 01 झोपड़ी को हटाया गया । वहीं वार्ड क्रमांक 08 स्थित कपिला संगम क्षेत्र में 2 पक्के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त किया गया ।
इसके अतिरिक्त अमरकंटक के मुख्य मार्ग (मेन रोड) के किनारे आगे बढ़ाकर स्थापित की गई 10 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया । प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा ।

नगर परिषद की कार्रवाई में कुल 25 अवैध अतिक्रमणों को हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया । प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर परिषद क्षेत्र में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा शासकीय भूमि पर किए गए किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
इस कार्रवाई के बाद नगर में सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है । प्रशासन की इस पहल को नगर के नागरिकों द्वारा भी सराहा जा रहा है ।

Latest