Global news live
अमरकंटक

*अतिक्रमण व अवैध निर्माण को चिन्हित करने नर्मदा नदी के दोनो तटों पर होगा सर्वेक्षण*

अतिक्रमण व अवैध निर्माण को चिन्हित करने नर्मदा नदी के दोनो तटों पर होगा सर्वेक्षण

कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*/अनूपपुर 11 मार्च 2024/ माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिका क्रमांक 10561/2019 नर्मदा मिशन विरूद्ध म.प्र. शासन व अन्य के अनुक्रम में मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय भोपाल के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की समिति का गठन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़, तहसीलदार पुष्पराजगढ़, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री तथा अनुविभागीय अधिकारी वन पुष्पराजगढ़ समिति के सदस्य बनाए गए हैं। नगर परिषद अमरकंटक के मुख्य नगरपालिका अधिकारी समिति के सचिव बनाए गए हैं। इस समिति द्वारा नर्मदा नदी के दोनो तटों पर 300 मीटर दूरी पर सर्वेक्षण की प्रक्रिया तथा कार्यवाही पूर्ण करते हुए समस्त अतिक्रमण, अवैध निर्माण को चिन्हांकित करने की कार्यवाही एक माह में संपादित करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत की जाएगी।

Latest news
*शिखा सिंह राजपूत का आरक्षक पद पर चयन  क्षेत्र का बढ़ाया मान* *पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर सांसद हिमाद्री सिंह* *राजस्व मंत्री का कड़ा रुख 15 अगस्त तक पूरा करें नगरीय पट्टा वितरण सर्वे* *विद्याचरण शुक्ल की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों दी श्रद्धांजली*       *अमरकंटक में बेजा कब्जा पर चला बुलडोजर* *सेवा और संस्कारों से ही समाज का निर्माण होता है शिवरतन शर्मा* * यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी पहल* *बब्बा की बाड़ी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का  समापन* *क्रीड़ा भारती के प्रांत सम्मेलन में पहुंचे बलौदाबाजार जिले के प्रतिनिधि* *पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 13 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन*