Global news live
पंखाजूर

*नगाड़ा बजाकर अनोखा विरोध*

स्थानीय विधायक द्वारा किए गए वादों को याद दिलाने नगाड़ा बजाकर किया विरोध

बिप्लब कुण्डू
पखांजुर$ग्लोवल न्यूज$
*पानी टैंकर, स्ट्रीट लाइट,यात्री प्रतिक्षालय में करोड़ों के घोटालों का लगाया आरोप, कहा नियमों को ताक में रखकर अपने कार्यकर्ताओं द्वारा सरपंचों पर दबाव बनाकर करा रहे हैं काम*

क्षेत्र के ज्वालंत मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अंतागढ़ के विधायक कार्यालय का किया घेराव कर नगाड़ा बजाया।

बता दें क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कई बार शासन,प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में आम आदमी ने यह प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी ने चारगांव माइंस में सीएसआर मद में करीब 16 करोड़ के भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप सीधे क्षेत्रीय विद्यायक पर लगा रही है।

साथ ही आम आदमी इस विषय में जांच कराने की मांग को लेकर अंतागढ़ एसडीएम विश्वास कुमार को ज्ञापन सौपा।

यहां बताना लाजमी है की चारगांव मेटाबोदेली लौह अयस्क माइंस से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेकें अंतागढ़ होते हुए रायपुर के लिए निकलती हैं, सड़क के जर्जर होने की स्थिति में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं संतराम सलाम ने कहा कि जब अनूप नाग विधायक नहीं बने थे तो चारगांव माइंस वाली सड़क पर धरना देकर वहां से ट्रकों को चलने नहीं देने की बात किया करते थे किंतु विधायक बनने के बाद आज जब सड़क खस्ताहाल हो चुकी है लोगों के चलने के लायक नहीं है ऐसे में उस सड़क की ओर ध्यान देना तो दूर उस विषय में बात करना भी पसंद नहीं करते।

वहीं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है स्कूलों के मरम्मत के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत कराने वाले विधायक स्कूलों की मरम्मत अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को ठेकेदार बनाकर करा रहे हैं, सारे नियमों को ताक में रखकर पानी टैंकर से लेकर स्ट्रीट लाइट, सौर ऊर्जा, साथ ही यात्री प्रतिक्षालय जैसे कार्यों में करोड़ों के घोटाले क्षेत्र में हो रहे हैं जिसका कच्चा चिट्ठा निकालकर आम आदमी पार्टी चुनाव से पहले लोगों के बीच लाएगी ।

आम आदमी पार्टी के संतराम सलाम ने कहां खनिज न्यास निधि एवं डीएमएफ फंड से सोलह लाख का भ्रष्टाचार चारगांव माइंस क्षेत्र में ही हुआ है सोलह लाख के विकास कार्य करने की बात करने वाले विधायक और प्रशासन के अधिकारी किन क्षेत्रों में विकास कराएं हैं वह आकर दिखा दें। स्कूलों में बच्चों के पढ़ने के लिए भवन नहीं है एक रुम में पांच पांच क्लास चलाई जा रही हैं और खुद को विकास पुरुष कहने वाले विधायक अपना और अपने लोगों का विकास करने में लगे हैं।

चूंकि चुनाव करीब है सभी पार्टियों को मुद्दों की तलाश है किंतु आम आदमी पार्टी द्वारा जनहितों से जुड़े मुद्दों को उठाकर अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

विरोध करते कार्यकर्ताओं के साथ विधायक
Latest news
*भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी* *सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात*  *रमन लाल अग्रवाल ने किया देहदान* *धर्मांतरण मामले को लेकर  दीपक  ने कलेक्टर और एसपी को सौपा  ज्ञापन* *सीसी रोड का भाजपा नेता शिवरतन  ने किया भूमिपूजन* *अमरकंटक के शांतिकुटी आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन* *राजस्व मंत्री ने बलौदाबाजार में लगभग साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यो की दी सौगात*