Global news live
करगी रोड कोटा

*कलेक्टर ने महिलाओं को बांटे उज्जवला गैस कनेक्शन*


“ग्लोबल न्यूज भरत गुप्ता/गोपाल यादव रिपोर्ट*कलेक्टर ने महिलाओं को बांटे उज्जवला गैस कनेक्शन*

*खुशी बयां करते हुए महिलाओं ने कहा अब हमारे दिन बहुरने लगे*
महिलाओं के दिन अब बहुरने लगे हैं। शासन द्वारा दी जा रही उज्जवला गैस कनेक्शन से उनके समय और श्रम की बचत हो रही है। आज कोटा जनपद पंचायत परिसर में कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने 20 महिलाओं को जब उज्जवला गैस कनेक्शन दिया तब महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उज्जवला योजना से उनके धुएं मुक्त रसोई का सपना साकार हो रहा है।
महिलाओं ने अपनी खुशी बयां करते हुए बताया कि उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिलेगी। उनके समय की बचत होगी इसका उपयोग वे अन्य कामो में कर पाएंगी। उन्होेंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में कोटा एसडीएम पीयूष तिवारी जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिंह उपस्थित थे।

Latest news
*इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन* *अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना* *अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ* *पशुपालकों के लिए संजीवनी बनी 1962 मोबाइल एम्बुलेंस सेवा* *बलौदाबाजार को मिली ऑडिटोरियम की ऐतिहासिक सौगात* *अमरकंटक मंडलम कांग्रेस की वार्ड कमेटी बैठक संपन्न* *भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात*