Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

पांच दशकों बाद शहीद के परिजन पंहुचे भाटापारा
चंहुओर भावुकता से भरे भाव का दिखा नजारा

भाटापारा 18 जून/कुछ कार्य ऐसे होते हैं जो मिसाल की श्रेणी मे पंहुच जाते है और जन जन के मर्म को छुते हुए प्रतीत होते है भाटापारा कुछ ऐसे ही पहल और कार्य का साक्षी बनता हुआ प्रतीत हो रहा है जिसने जनमानस को मर्म के भावों से भर दिया है और इस पहल की गूंज भाटापारा ही नहीं अन्य क्षेत्रों मे भी सुनाई दे रही है।
अश्वनी शर्मा की संवेदनशील पहल
क्षेत्र के प्रथम शहीद माने जाने वाले शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे द्वारा 1971के युद्ध मे विराट वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहूति देकर सर्वोच्च बलिदान का उदाहरण प्रस्तुत किया गया राष्ट्र सेवा मे उनके अप्रितम योगदान की गूंज आज भी सुनाई देती है लेकिन अभी तक उनकी स्मृति मे किसी स्वरुप का निर्माण नही हुआ था यही टीस जनमानस को हमेशा रहती थी,सरयू साहित्य के अभियान द्वारा शहीद को समुचित सम्मान अभियान से जनमानस की आकांक्षा को स्वर मिला,लेकिन सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहा उस स्वर   पर गहन संवेदना का परिचय देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा इस दिशा मे पहल का आगाज जिससे 54वर्षों की जनआकांक्षा मूर्त रुप ग्रहण करने की ओर अग्रसर हो गयी मूर्ति अनावरण परिसर लोकार्पण 54वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शहीद को समुचित सम्मान का स्वरुप भी दिव्य एवं विराट बनता हुआ नजर आया और मूर्ति स्थापना तथा परिसर लोकार्पण के रुप मे शहीद सम्मान की रुपरेखा अभिव्यक्त हुई,साथ ही साथ इसकी दिव्यता मे पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा की प्रेरणा जिसके तहत इस गौरवपूर्ण अनुष्ठान मे परिजनों की उपस्थिति की आकांक्षा आयोजन के स्वरुप को मर्ममय भावों से भर गयी,लेकिन यह आकांक्षा भी सहज नहीं थी वरन घोर चुनौतीपूर्ण थी क्योकि दूर दूर तक पता नहीं था कि शहीद के परिजन कहां निवास करते हैं लेकिन यह चुनौती भी पूर्ण हुई एवं इस दिशा मे सफलता प्राप्त हुई
परिजनों का आगमन भाव विभोर भाटापारा
परिजनों के संबंध मे जानकारी प्राप्त हो जाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं थी लिहाजा क्षेत्र मे उमंग एवं उल्लास का भाव बनना स्वाभाविक था जिसकी अभिव्यक्ति शहीद के परिजनों के आगमन पर भाटापारा मे होती हुई भी नजर आई तथा सरयू साहित्य परिषद भारत माता अकादमी के सदस्य सहित वरिष्ठ साहित्यकार बल्देव भारती पार्षद नंदू वैष्णव एवं बड़ी संख्या मे नगरवासी शहीद के परिजनों की आगवानी के लिए रेल्वे स्टेशन पंहुचे , नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा भी परिजनों से मुलाकात की गयी, लगभग पांच दशकों के बाद भाटापारा आगमन पर जहां शहीद के परिजन भावुक नजर आये एवं अतीत की स्मृति मे खो गये वहीं नगरवासियों के बीच भी अतीत की स्मृतियां जीवंत होती हुई नजर आयी लिहाजा एक तरह से वातावरण मर्म भरे भाव से भरा नजर आया,जिसकी झलक लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण के अवसर पर भी स्पष्ट रुप से परिलक्षित होती हुई नजर आयी,इस महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से शहर मर्म के भाव मे एक सूत्र मे बंधा नजर आया,तथा सहज ही जनमानस के बीच इस संवेदनशील पहल के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं शहर सरकार के प्रति सराहना के भाव अभिव्यक्त होते हुए नजर आ रहें है

Latest news
*अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना* *अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ* *पशुपालकों के लिए संजीवनी बनी 1962 मोबाइल एम्बुलेंस सेवा* *बलौदाबाजार को मिली ऑडिटोरियम की ऐतिहासिक सौगात* *अमरकंटक मंडलम कांग्रेस की वार्ड कमेटी बैठक संपन्न* *भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल*