करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नए कोटा टीआई आते ही अपराधियों के हौसले पस्त* 

करगीरोड रोड कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट


थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोटा राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार 
घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल एवं 01 मोबाइल बरामद
कोटा। नए थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के पदभार संभालते ही थाना कोटा पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल झपटमारी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में शामिल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त

01 हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल

पकड़े गए आरोपी

एवं 01 नथिंग कंपनी का मोबाइल बरामद किया है।

दिनांक 24.07.2026 को प्रार्थी योगेश यादव, निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना कोटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.07.2026 की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था। सूरजपुर पुल के पास हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने इमरजेंसी में कॉल करने का बहाना बनाकर रोका, मोबाइल झपट लिया और प्रार्थी की मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया तथा मौके से फरार हो गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी 
पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रजनीश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  मधुलिका सिंह व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया।

मुखबिर सूचना एवं प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस टीम ने संदेही राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल एवं तुषार साहू को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। सघन पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते एवं राहुल पोर्ते के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी राकेश पोर्ते से 01 नथिंग कंपनी का काला मोबाइल तथा 01 हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

गिरफ्तार  किये आरोपी
1.  राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते  पिता सोमवार सिंह, ग्राम खरगहना
2. दिव्यांशु उर्फ कोल पिता पन्नाल कोल, पुरानी बस्ती 
3.  तुषार साहू पिता विजय साहू, डोंगरिपारा
4.  अभय उर्फ कृष्ण यादव पिता दीनू यादव, डोंगरिपारा
5.  सुरेश पोर्ते पिता दाऊ राम, पीपर पारा
6.  राहुल उर्फ भोला पोर्ते* पिता बलिराम पोर्ते, पीपर पारा 
    सभी निवासी थाना कोटा, जिला बिलासपुर
सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर *न्यायिक रिमांड* पर जेल भेजा जा रहा है।

थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त एवं चेकिंग कर रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest
*अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश*