Global news live
अमरकंटक

*संतान प्राप्ति व पुत्र दीर्घायु निमित्त की आराधना*

व्रत रह घर आंगन में महिलाओं ने की हरछठ पूजन



*अमरकंटक – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

* अमरकंटक ग्लोबल न्यूज* मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज मंगलवार ०५-०९-२०२३ को महिलाओं ने हलषष्ठी का व्रत रख विधि विधान से कि पूजन-आराधना ।
हरछठ का व्रत महिलाओ द्वारा किया जाता है । महिलाएं अपने परिवार की सुख संवृद्धि , संतान की दीर्घायु व संतान प्राप्ति हेतु षष्ठी माता का व्रत रह कर पूजन करती है ।
यह पूजन भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है । आज ही के दिन कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म हुआ था , जो यह जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और यह दिवस (व्रत) उन्ही को समर्पित भी करती है । महिलाए घर के आंगन में एक चौकी य पीढ़ा रख उसपे गौरी , गणेश , कलश ( दीपक) रख वन्ही पर छूला , कांस , बैर की डाली खड़ा कर नारियल , पुष्प , सिंदूर , चंदन , अगरबत्ती , कपड़ा , सात प्रकार का अनाज , धान की लाई , बांस की छोटी टोकरी , मिट्टी से बना छोटा पात्र (डुबुलिया) , भैंस का दूध , दही , घी , महुआ आदि वस्तु पूजन में रख आराधना करतीं है । महिलाओं ने बतलाया की अपनी श्रद्धानुसार वस्तु रख कर पंडित से पूजन , व्रत की कथा सुनने के बाद आरती की जाती है , महिलाए आज कोई भी अनाज का सेवन नहीं करती । आज व्रती महिलाए भैंस के दूध की दही और पका हुआ महुआ का ही प्रसाद पाती है ।
इस दिन किसान अपने हल की पूजन भी करते है । भगवान बलराम का प्रधान शस्त्र हल है इसी से वे हलधर कहलाते है और यह व्रत हलषष्ठी कहलाता है । इसे देश के अलग अलग जगहों पर अलग अलग नाम से अलग अलग प्रकार से पूजन पद्धति व विधान है ।
पंडित मुकेश पाठक , पंडित संदीप ज्योत्सी ने बताया की यह व्रत विवाहित , नवविवाहिता महिलाए करती है जो अपने परिवार की सुख संब्रद्धि , पुत्र की प्राप्ति , पुत्र की लंबी आयु की कामना लिए दिन भर उपवास रहती है व विधि विधान से पूजन कर मनोकामना षष्ठी माता से मांगती है । पसही का चावल , भैंस के दूध की दही , उबला हुआ महुआ आदि व्रत समाप्ति बाद ग्रहण करती है ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*