Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन यात्रियों को किया जागरूक*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*ब्रह्माकुमारीज भाटापारा द्वारा रेलवे स्टेशन पर ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ का आयोजन, यात्रियों को किया जागरूक*

भाटापारा 2 जून/ विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के वैश्विक अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवाकेंद्र भाटापारा के तत्वाधान में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक गरिमामय और जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस और रेल यात्रियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें व्यसनमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार सी.एस.एम., मुख्य स्टेशन मास्टर और केशव यदु वाणिज्य अधीक्षक, रेलवे भाटापारा उपस्थित रहे। साथ ही, कानून व सुरक्षा व्यवस्था की ओर से एन.आर. साहू शहरी थाना उपनिरीक्षक तथा राजेंद्र सोरी सहायक उपनिरीक्षक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व्यसनमुक्ति का संकल्प कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा उपस्थित लोगों को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारियों के प्रति सचेत किया गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेल कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाल परिवार के लिए तंबाकू छोड़ने का संकल्प भी दिलाया गया। इस सराहनीय पहल की रेलवे प्रशासन और आम जनता ने भूरि-भूरि प्रशंसा की

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग*छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला केवल पत्रकार भाइयों के लिए संगठन में जुड़ने के लिए संपर्क करें 9993774696. रामनारायण यादव 7024705011. तरुण कौशिक महासचिव   98931 56323 . राजेश 6260 471 936
Latest news
*रूद्रगंगा आश्रम की बावली जलमग्न, पीने योग्य नहीं रहा पानी* *छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में स्थानीय संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने की पहल* *यातायात शाखा में चलाया गया 'एकता वृक्षारोपण' अभियान* *भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ* *ब्रेकिंग न्यूज़ हिरण तेंदुए के बाद अब भालू की मौत वन विभाग पर उठे सवाल* *अमरकंटक में दो दिनों से बारिश की झड़ी  लगातार बना हुआ है मेघों का डेरा* *अनूपपुरअपर कलेक्टर  बलवीर रमन ने संभाला पदभार* *103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन* *बचारवार के नवापारा भोगा टोला से रामनामी समाज के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन* *अमरकंटक लकवा मिर्गी हेतु लगा  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*