
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक संपन्न*

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956
दिनांक: 01.05.2026
आज दिनांक 30.04.2026 को सायबर सेल, पुराना पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोण्डागांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव अकाश श्रीश्रीमाल, आई.पी.एस. के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में डी.एस.पी. सायबर सेल नरेन्द्र पुजारी एवं प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक सौरभ उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला कोण्डागांव के प्रमुख बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित हुए, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक से सपन कुमार चक्रबोर्ती, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से श्री राजशेखर कदम, पंजाब नेशनल बैंक से मनीष त्रिपाठी, आईडीबीआई बैंक से उमेश कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से वासुदेव मण्डल, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से विलास टिमहारे, एचडीएफसी बैंक से सोनू भोर, आईसीआईसीआई बैंक से नीतिन शर्मा तथा बैंक ऑफ इंडिया से शशिपाल पी. निरल्या शामिल थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे सायबर अपराधों (UPI फ्रॉड, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट आदि) की रोकथाम एवं प्रभावी जांच में पुलिस एवं बैंकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बैंकों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस की ओर से सायबर अपराधों की जांच में बैंकों की ओर से आ रही समस्याओं को विस्तार से रखा गया। सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने पूर्ण सहमति व्यक्त की।
कोण्डागांव पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के सायबर फ्रॉड की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।

