पंखाजूर

*5 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना*

*देय तिथि से लंबित महंगाई भत्ता सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बरसते पानी में दिया कर्मचारियों ने दिया धरना*

*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*

*एसडीएम को सौंपा मांगों से संबंधित ज्ञापन*

*मांग पूरी नहीं होने पर 1अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी*

//पखांजूर- ग्लोबल न्यूज़//
पखांजूर तहसील के कर्मचारी अधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी अपनी पांच सूत्रीय मांगों करते हुए छठवें वेतनमान के आधार पर यह गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर केंद्रीय दर पर पुनरीक्षित करने, राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत करने, प्रदेश के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर गठित पिंगुआ कमेटी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगति हेतु गठित समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, इस पार्टी के जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन हेतु राज्य के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान क्रमशः 8,16,24 एवं 30 वर्ष की सेवा अवधि उपरांत दिए जाने एवं अनियमित,संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने हेतु प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना किते जाने की मांग को लेकर बरसते पानी में धरना प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर को सौंपा।धरने को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पखांजूर के संयोजक तपन राय ने कहा कि कर्मचारी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में अपना योगदान देते हैं किन्तु सरकार कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को नजरअंदाज कर आक्रोश को बढ़ावा दे रही है। मोर्चा के सहसंयोजक एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। कर्मचारियों को देय तिथि से मंहगाई भत्ता न देकर उन्हें 5% महंगाई भत्ता का लालीपाप थमा कर उनका मखौल उड़ा रही है।मंच संचालन करते हुए मोर्चा के महासचिव प्रवीर बाला ने कहा कि कर्मचारियों को बार बार आंदोलन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए,सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर टालमटोल कर रही है। सहसंयोजक बलविंदर कौर ने कहा कि कर्मचारी लंबे अरसे से अपनी मांगों को लेकर के संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार जानबूझकर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही शासन को समय रहते कर्मचारियों की मांग पूरी करनी पड़ेगी नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन एवं उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। बाबुल चंद्र शील ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को जनघोषणा पत्र में शामिल अपने वादे शीघ्र पूर्ण करनी चाहिए नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।रंजीत कर ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता की बदौलत आज तक अपना अधिकार प्राप्त किया है आगे भी अधिकार प्राप्त करनी है तो एकजुटता के साथ लड़ाई लड़नी होगी। धरना को वरिष्ठ व्याख्याता कविन्द्र सेन,संवित दास,सुखचरण चतुर्वेदी,योगेश कुमार जुर्री,प्रदीप विश्वास,प्रतिभा मजूमदार ने संबोधित करते हुए मांग पूर्ण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन में अजय कुमार सेन , अरुण कीर्तनया, जयजीवन पाल, पिजुष दास, विजन बिहारी मंडल, बी पी वैष्णव , नीतुल चंद्र गाईन, गजाधर जैन, कमलेश चंद्र बाला, पंचानन तरफदार, रविंद्र विश्वास, दमसाय बघेल, सत्यवान बैध, कृष्ण पद बैध, हेमंत बैध, होरी लाल साहू, सुबल सरकार, वरुण कीर्तनीय, रमेश पाल, सुनील मंडल, प्रेम चंद्र सेन, गणेश ढाली स्वपन पोद्दार ,भोला प्रसाद ठाकुर, परितोष राय, सुखेंदु मंडल ,अमल मंडल, गणेश दास,अशोक मृधा, असीत मंडल, रतन विश्वास,बी.एल.कुलदीप, राजेश कुमार राणा,परिमल राय,कृष्णपाल राणा,सुमा मंडल,मृदुल अधिकारी,कुसुम जैन,सरिता सूर्यवंशी,रितिका कावड़े,होरीलाल साहू,गौतम मंडल, नमिता मृधा,इला मजूमदार,जुथिका दास,पार्वती विश्वास सहित मीडिया प्रभारी कृष्णेन्दु आईच और बड़ी संख्या में पखांजूर तहसील के कर्मचारी अधिकारी शामिल रहे।

Latest
*गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित* *ब्रेकिंग न्यूज़10 माह से वेतन नहीं, स्कूल में हंगामा BEO गोपाल दुबे की कार्यप्रणाली पर सवाल* *जगद्गुरु शंकराचार्य  के प्रथम अमरकंटक आगमन पर भव्य स्वागत* *गुरुजी इंस्टीट्यूट में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जी की जयंती* *सी,एम की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों का वेतन का आदेश लंबित* *स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन* *अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत*