कोंडागांव

*बनियागांव में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता हेतु बनायी मानव श्रृंखला*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*


*कोण्डागांव, ग्लोबल न्यूज* 06 सितम्बर 2023/* जिले मे चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी प्रेमप्रकाश शर्मा के निर्देशन एवं संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा ठाकुर के मार्गदर्शन में कोण्डागांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियागांव के लगभग 500 छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम संयोजक टी.ऐंकट राव के नेतृत्व में एक विशाल एवं आकर्षक मानव श्रृंखला बनाकर छात्र छात्राओं ने वोटर लिस्ट में नाम लिखाने हेतु प्रेरित करने के लिए वोटर कार्ड बनाएं, घर घर अलख जगाएंगे मतदाता जागरूक बनाएंगे, युवा तुम हो देश की शान जागो उठो करो मतदान जैसे गगनचुंबी नारों के साथ शतप्रतिशत मतदान के लिए ग्रामवासियों को जागरूक किया।
इस सफल कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा महेंद्र पांडे, केएस मरकाम सहायक जिला परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता वेणुगोपाल राव, सहायक संचालक राम तारम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज दुबे द्वारा शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर प्राचार्य ज्योति एक्का सहित विद्यालयीन शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामजन उपस्थित रहे।

Latest
*गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित* *ब्रेकिंग न्यूज़10 माह से वेतन नहीं, स्कूल में हंगामा BEO गोपाल दुबे की कार्यप्रणाली पर सवाल* *जगद्गुरु शंकराचार्य  के प्रथम अमरकंटक आगमन पर भव्य स्वागत* *गुरुजी इंस्टीट्यूट में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जी की जयंती* *सी,एम की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों का वेतन का आदेश लंबित* *स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन* *अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत*