Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक नवोदय विद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय  अमरकंटक में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण एवं जांच शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । यह शिविर 17 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया जिसमें अनुशासन , सेवा , नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति की उत्कृष्ट भावना का समन्वित प्रदर्शन देखने को मिला ।

विद्यालय की प्राचार्या  श्रीमती अर्चना सिंह पायक के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 17 जिलों के नवोदय विद्यालयों से आए कुल 205 प्रतिभागियों—90 स्काउट्स एवं 115 गाइड्स—ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया तथा राज्य पुरस्कार हेतु आवश्यक दक्षताओं का अभ्यास एवं मूल्यांकन कराया ।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को आत्मनिर्भरता , टीम वर्क , आपदा प्रबंधन , प्राथमिक उपचार , पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया । अनुशासित दिनचर्या , समूह गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने शिविर को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बनाया ।

प्रशिक्षक दल में जबलपुर से अविनाश शुक्ला (एलओसी स्काउट्स) एवं छिंदवाड़ा से श्रीमती छाया चतुर्वेदी (एलओसी गाइड्स) ने प्रमुख भूमिका निभाई । इनके साथ प्रशिक्षक टीम के अन्य सदस्य जितेंद्र सिंह सूर्यवंशी (मंडला) , योगेश्वर वर्मा (डिंडोरी) एवं श्रीमती सुनीता कुमारी (बालाघाट) ने भी अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता से प्रशिक्षण को प्रभावी बनाया ।

इस आयोजन की सफलता में विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा जिनके सहयोग एवं समर्पण से शिविर का सफल संचालन संभव हो सका ।

शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे जीवनोपयोगी एवं प्रेरणास्रोत बताया । कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सेवा , अनुशासन एवं नेतृत्व के गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा ।

Latest news
*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न* *ऑनलाइन डायवर्सन कार्य अधर मे* *नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न* *बस्तर मुन्ने कार्यक्रम से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ* *अमृत मिशन 2,0 मे बड़ा घोटाला* *अमरकंटक में टला एक बड़ा हादसा वाहन हुआ क्षतिग्रस्त* *अमरकंटक के धारकुंडी आश्रम में पांच दिवसीय आयुर्वेदिक उपचार शिविर होगा प्रारंभ* *प्रशासन की सक्रियता से 3 बाल विवाह पर लगी रोक* *दुर्गम वनांचलों तक पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने गंभीर बीमारियों की पहचान से इलाज सुनिश्चित किया* *गंगा सप्तमी पर भक्तों ने मां नर्मदा में लगाई पुण्य की डुबकी*