
*डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष साहस और शिक्षा का अद्वितीय उदाहरण इंद्र साव*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
भाटापारा 14 अप्रैल/ आज हम संविधान के शिल्पकार, समाज सुधारक और न्याय के प्रतीक की जयंती के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, साहस और शिक्षा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने न केवल सामाजिक भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि एक ऐसे भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जहाँ हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त हो। उक्त बाते विधायक इंद्र साव ने अंबेडकर चौक पर बाबा अंबेडकर को माल्यार्पण करने के पश्चात उपस्थित जन समूह और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कही विधायक इंद्र साव ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब का जीवन अनंत प्रेरणा से परिपूर्ण है जो युगों तक मानव जाति को एकता,समानता और शसक्तीकरण के लिए प्रेरित करता रहेगा। बाबा साहेब का
मानना था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो यही संदेश आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना करें। हमें जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करना है। विधायक श्री साव ने आगे कहा कि हम सब मिलकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करें और उनके सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दे इसके पूर्व उपस्थित कांग्रेस जनों ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर अम्बेडकर चौक गुरुनानक वार्ड भाटापारा में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जय भीम जय संविधान के जयघोष के साथ डॉ अम्बेडकर को याद किया। इस दौरान विधायक इंद्र साव के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ईश्वर सिंह ठाकुर सतीश अग्रवाल गणेश ध्रुव आलोक मिश्रा त्रिलोक सलूजा राजकुमार शर्मा श्रीमती गौरी भृगु नानू सोनी सीरीज जांगड़े चंद्रशेखर चक्रधारी नरेन्द्र यदु अजय ठाकुर चंद्रकांत खूंटे देवनारायण बांधे प्रमेंद्र तिवारी लक्ष्मी पांडे नितिन शुक्ला विक्की ठाकुर ओमप्रकाश यदु संतोष अग्रवाल मोहन निषाद शेष नारायण यदु शशांक बंजारे नवीन बक्श प्रमिला साहू कृष्णा टंडन कीरत वर्मा गिरीराज चावड़ा सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे


