Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*फैक्ट्री के बदबूदार गंदा कला जहरीला पानी खुले में बहाने से ग्रामीण परेशान*

*ग्लोबल न्यूज कोटा हरीश चौबे रामनारायण यादव की रिपोर्ट*ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण वेलकम प्रबंधन के हौसले बुलंद हैं यह सोचने का विषय है प्रशासन मौन क्यों है ? आज तक छेरकाबांधा वेलकम डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड में आज तक ठोस कार्यवाही क्यों नहीं की गई ? सिर्फ खाना पूर्ति करके छोड़ दिया जाता है। सरपंच श्याम अवतार छेरकाबाधा का कहना है कि ऐसी फैक्ट्री का बंद हो जाना ही उचित है क्योंकि जिस फैक्ट्री के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं लोगों का जीना दूभर है। सरकार बदल गई बाकी कार्रवाई के नाम पर लीपा पोती की जा रही है अधिकारी एवं सरकार से निवेदन है कि उक्त एरिया को एक बार सर्च करके देखें तब वस्तु स्थिति सामने आ जाएगी कि ग्रामीण किस प्रकार से ऐसे दुर्गंध भरी जीवन से जी रहे हैं। विकास सिंह ठाकुर भाजपा नेता का कहना है कि फैक्ट्री पर सक्त से सक्त कार्य वाही होनी चाहिए जो इस प्रकार का बदबूदार गंदा पानी उनके द्वारा खुले शासकीय जमीनों पर  बहाया जा रहा है जिसकी शिकायत प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री से की जाएगी जिससे आसपास की मवेशियों के चरने के लिए घास फूस नष्ट हो रही है। एवं आसपास के क्षेत्र में बोर में पानी भी गंदा बदबूदार निकल रहा है। गंदा पानी पीने से हर साल मवेशी पशु पक्षी मर रहे हैं। पंचराम साहू ग्रामीण का कहना है कि फैक्ट्री के दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं एवं आसपास की जमीन को फैक्ट्री से निकलने वाला काला पानी बंजर बना रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

फैक्ट्री का काला गंदा पानी
Latest news
*कोरबा का रिच लूक स्कूल शिक्षा का व्यापार पैरेंट्स की परेशानी* *छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. पी.के. नियोगी की अस्थियां नर्मदा में प्रवाहित* *भाजपा का 47वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न* *अमरकंटक में आस्था की डुबकी बैसाखी स्नान हेतु उमड़ रहे श्रद्धालु* *अमरकंटक में नर्मदांचल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ* *BMF पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग* *भाटापारा दुर्ग हटिया एक्सप्रेस का नियमित स्टॉपेज प्रारंभ हुआ* *भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान* *अमरकंटक के श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क मिर्गी व लकवा जांच शिविर आयोजित* *अमरकंटक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रामघाट पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान*