Global news live
पंखाजूर

*विधायक अनूप नाग के प्रयासों से अंतागढ़ विधानसभा को मिली करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात*



*बिप्लब-की रिपोर्ट*

कुल 1 करोड़ 27 लाख 23 हजार रुपए के कार्यों की मिली स्वीकृति, गांव गांव में पुलिया का होगा विस्तार

मुक्तिधाम सह प्रतिक्षालय निर्माण के लिए 81.43 लाख रुपए तो वही सीसी सड़क के लिए 5.20 लाख रुपए स्वीकृत
पखांजूर–ग्लोबल न्यूज़*

अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पुनः एक बार 1 करोड़ 27 लाख 23 हजार रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी है । विधायक अनूप नाग की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत कोयलीबेड़ा और अंतागढ़ दोनों ही ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पुलिया निर्माण, मुक्तिधाम सह प्रतिक्षालय निर्माण और सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है ।

विधायक अनूप नाग के अनुशंसा एवं ग्रामीणों के मांग अनुरूप कोलियारी में 5 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण, तुमसनार गांव में पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, सोहे में पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, बड़े वेदड़ा में पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, तेलंगा में पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, बंडापाल में पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, कोतकुड में पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और पुफगाव में भी पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति समेत पुलिया निर्माण के लिए कुल 40 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है ।

मुक्तिधाम निर्माण के लिए 81 लाख 43 हजार रूपए की स्वीकृति

पुलिया के साथ ही मुक्तिधाम सह प्रतिक्षालय निर्माण के लिए विजयनगर में 4.79 लाख रुपए, सत्यनगर में 4.79 लाख रुपए, विवेकानंद नगर में 4.79 लाख रुपए, मरोड़ा में 4.79 लाख रुपए, गोविंदपुर में 4.79 लाख रुपए, श्यामनगर में 4.79 लाख रुपए, हनुमानपुर में 4.79 लाख रुपए, शंकर नगर में 4.79 लाख रुपए, बड़ेकापसी में 4.79 लाख रुपए, जानकी नगर में 4.79 लाख रुपए, छोटे बेटीया में 4.79 लाख रुपए, एसेबेड़ा में 4.79 लाख रुपए, प्रेमनगर 4.79 लाख रुपए, बापूनगर में 4.79 लाख रुपए, इंद्रप्रस्थ में 4.79 लाख रुपए, गौतमपुर में 4.79 लाख रुपए और राधानगर में भी 4.79 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है ।

ग्राम पंचायत कोलियारी में सीसी सड़क निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है ।

Latest news
*कोरबा का रिच लूक स्कूल शिक्षा का व्यापार पैरेंट्स की परेशानी* *छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. पी.के. नियोगी की अस्थियां नर्मदा में प्रवाहित* *भाजपा का 47वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न* *अमरकंटक में आस्था की डुबकी बैसाखी स्नान हेतु उमड़ रहे श्रद्धालु* *अमरकंटक में नर्मदांचल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ* *BMF पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग* *भाटापारा दुर्ग हटिया एक्सप्रेस का नियमित स्टॉपेज प्रारंभ हुआ* *भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान* *अमरकंटक के श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क मिर्गी व लकवा जांच शिविर आयोजित* *अमरकंटक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रामघाट पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान*