अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक के श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क मिर्गी व लकवा जांच शिविर आयोजित*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में रविवार 05/04/2026 को श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क मिर्गी एवं लकवा रोगियों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में बिलासपुर से पधारे विशेषज्ञ डॉक्टर अंबिकेश पांडेय द्वारा लगभग 45 मरीजों का परीक्षण किया गया । जांच उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया ।
इस दौरान अभिषेक मिश्रा (फार्मासिस्ट) सहित चिकित्सालय के सहयोगी डॉ. एस. के. तिवारी , डॉ. आशुतोष पाठक , राजेश कुमार तिवारी , सुखनंदन सिंह , दीपक चंद्रवंशी , रामसनेही नापित एवं ईश्वरी पेंद्राम उपस्थित रहे और शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
शिविर से क्षेत्र के मरीजों को काफी लाभ मिल रहा  और लोगों ने इस पहल की सराहना भी कर रहे ।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*