Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रेवा सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन *

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में रेवा सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन ,

पुष्पराजगढ़ विधायक मार्को ने रखी आधारशिला

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक जो
मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल है । अमरकंटक के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में रेवा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का आज शुक्रवार 03/04/26 को भूमि  पूजन पंडित गणेश पाठक ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया । यह निर्माण कार्य राज्यसभा सांसद विवेक तंखा द्वारा सांसद निधि से प्रदत्त 10.78 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा ।
कार्यक्रम में पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने मुख्य अतिथि के रूप में भूमि पूजन कर भवन निर्माण की आधारशिला रखी । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम एवं वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती निधि जैन उपस्थित रहीं ।
इस अवसर पर धार्मिक विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन कर किया गया । कार्यक्रम में जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष पांडे , आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को , नगर कांग्रेस अध्यक्ष शितेश सरीवान , पार्षदगण शक्ति पांडे , जोहनलाल चंद्रवंशी , विमला दुबे , उषा सिंह , पूर्व पार्षद श्यामकली परस्ते , विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल सेन , युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरू तंबोली , जितेंद्र खांडे , देवेंद्र जैन , एनएसयूआई अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे ।

मुख्य अतिथि विधायक मार्को ने अपने संबोधन में कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि इसका लाभ नर्मदा परिक्रमा वासियों , तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं को मिल सके । उन्होंने अमरकंटक की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस का नेतृत्व होने के कारण कभी-कभी शासन स्तर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते एवं उपयंत्री बृजेश पांडे द्वारा निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही संबंधित ठेकेदार प्रभात चतुर्वेदी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए ताकि यह भवन क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी साबित हो सके ।

Latest news
*BMF पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग* *भाटापारा दुर्ग हटिया एक्सप्रेस का नियमित स्टॉपेज प्रारंभ हुआ* *भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान* *अमरकंटक के श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क मिर्गी व लकवा जांच शिविर आयोजित* *अमरकंटक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रामघाट पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान* *अमरकंटक के जालेश्वर मार्ग में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ * *रेवा सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन * *सिर पर मंदिर रखकर  मां नर्मदा परिक्रमा कर रहे* *प्राइवेट स्कूल डी ए वी के उद्घाटन में पहुंचे शिक्षा मंत्री* *शोक की घड़ी दी आर्थिक व सामाजिक सहायता*