Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कार्यकर्ताओं को सात चरणों में दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*भाटापारा भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित*

*कार्यकर्ताओं को सात चरणों में दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण*

भाटापारा 1 अप्रैल/ भाजपा कार्यालय भाटापारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय आवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री भाजपा अमित साहू ने पार्टी का ध्वजारोहण एवं मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मंच पर लगे महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला यह प्रशिक्षण अभियान कुल सात चरणों में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओ क़ो संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क को मजबूत करने के तरीके, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की क्षमता और जिम्मेदारी को बढ़ाते हैं।
वक्ताओ ने सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए संगठन के सिद्धांतों, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही वक्ताओ ने कहा कि प्रशिक्षण तरासने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वह बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है वो बढ़ना भी बंद कर देता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है इस अवसर पर अलग अलग सत्रों क़ो वक्ता के रूप में अमित साहू, अवधेश जैन, प्रहलाद रजक, टेशुलाल धुरंधर, अजय राव, प्रमोद शर्मा, सनम जांगड़े ने पार्टी की विचार धाराओं क़ो विषयवार रखते हुए कार्यकर्त्ताओ क़ो प्रशिक्षण दिया इस अवसर पर राकेश तिवारी, आनंद यादव, अश्वनी शर्मा, सुनील यदु, आशीष जायसवाल, महाबल बघेल,  नंदकिशोर अग्रवाल, कृष्णा अवस्थी, योगेश अनंत, मनिंदर गुम्बर, डॉ मोहन बांधे, गोपाल देवांगन, उमाशंकर वर्मा, अविनाश शर्मा, आशीष टोडर, सतीश साहू, गोपी ध्रुव, अंकित बाजपेयी, आयशा खान, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, जनप्रतिनिधि गण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा उपस्थित रहे

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*