Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* पत्रकार हितो की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे  उपेंद्र गौतम प्रदेशाध्यक्ष*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक से शंखनाद के साथ हुआ पत्रकार एकता का आगाज

देश और प्रदेश के 350 भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की रही  भागीदारी

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग जायज – फुंदेलाल सिंह मार्को विधायक

पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता है आई एफ डब्लू जे – अवधेश भार्गव राष्ट्रीय अध्यक्ष

पत्रकार हितों की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे – उपेंद्र गौतम प्रदेशाध्यक्ष



अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ का 28 मार्च एवं 29 मार्च 2026 को दो दिवसीय 144 वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा मध्य प्रदेश इकाई की बैठक माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के कल्याण सेवा आश्रम के विशाल बने हाल में पुष्पराजगढ़ के विधायक  फूंदेलाल सिंह मार्को के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुई । जिसमें कल्याण सेवा आश्रम के स्वामी जगदीशानंद जी महाराज , अमरकंटक नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उईके , अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम , नगर परिषद उपाध्यक्ष रज्जूसिंह नेताम , संतोष पांडेय पूर्व जनपद , शहडोल के प्रमुख पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के प्रमुख , रामविलास शर्मा मुरैना , सत्यनारायण वैष्णव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष , रामगोपाल बंसल प्रदेश महासचिव , घनश्याम डंडोतिया प्रदेश कोषाध्यक्ष , राधाकृष्ण सिंहल प्रदेश उपाध्यक्ष , नलिनीकांत वाजपेई जबलपुर विशिष्टअतिथि के रूप में मौजूद रहे ।राष्ट्रीय अध्यक्ष  अवधेश  भार्गव  द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा प्रदेश इकाई बैठक की अध्यक्षता उपेंद्र गौतम अध्यक्ष व्दारा की गई । प्रदेश संगठन प्रभारी  राहुल सिंह राणा शहडोल के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया । मंचासीन अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक राहुलसिंह राणा , कमलेश श्रीवास्तव , विजय उरमलिया , अरविंद द्विवेदी , शेलेन्द्र तिवारी , राजनारायण द्विवेदी ,  अनिल द्विवेदी , मनोज सिंह , अजयपाल , गणेश केवट , जितेंद्र विश्वकर्मा ,  श्रवण कुमार उपाध्याय , सुनीता सिंह व उनकी टीम द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर तथा बैज लगाकर किया गया । अतिथियों का स्वागत पी. रामकृष्णन आंध्रप्रदेश , रमेश गांधी राजस्थान , दिलीप शाह राजस्थान , श्याम नाथ व अनमोल कुमार बिहार , गिरजाशंकर उत्तरप्रदेश , सुनील थपलियाल ,  सुलोचना पयल उत्तराखंड , भरत जी व चन्द्रहाश दमोलकर गोआ , गिरिराज बंजरिया अगर मालवा , राजेन्द्र जोशी मनासा , हितेश मावलंकर मुंबई , भगवान भारद्वाज दिल्ली , अब्दुल शकूर आन्ध्रप्रदेश , अभिषेक जैन व कृष्णानंद शास्त्री ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक फुंदे लाल मार्को ने सम्मेलन में सभी राज्यों से पधारे पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के जीविकोपार्जन , स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने व मीडिया काउंसिल के गठन की मांग को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पूर्ण कराने का आश्वाशन दिया । इस अवसर  पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने मीडिया काउंसिल के गठन , पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकारों को कल्याणकारी योजनाओं स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिमान्य पत्रकारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता समाप्त करने और पत्रकार पेंशन योजना को सरल बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से करतल ध्वनि से पारित किया गया । मध्यप्रदेश के अध्यक्ष  उपेन्द्र गौतम ने अपने उदबोधन में कहा कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ देश का पहला ट्रेड यूनियन से रजिस्टर्ड पत्रकार संगठन है जिसकी स्थापना 1950 में हुई तभी से यह संगठन पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है । उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश में तेजी से संगठन का विस्तार किया जा रहा है । संगठन प्रदेश के पत्रकारों के हित में शासन द्वारा जारी योजनाओं का लाभ पत्रकारों को दिलाने का काम करेगा ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव का सम्मान राहुल सिंह राणा शहडोल ने किया ।
इससे पूर्व शहडोल में 5 किलोमीटर की विशाल ऐतिहासिक वाहन रैली भी निकाली गई थी  जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे जिनका स्वागत पांच बड़े शहरों पर किया गया ।
कार्यक्रम के दूसरे दिवस राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों को सौंपा गया दायित्व ।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के 144 वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा प्रदेश इकाई की बैठक में महासंघ को सांगठनिक सुदृढ़ करने के लिए  सक्रिय व निष्ठावान पत्रकार साथियों को नवीन दायित्व सौंप दिए गए है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय कार्यसमिति में गोपालदास बंसल ,  कमलेश श्रीवास्तव , मनोज सिंह , लुकमान अली , अनिल द्विवेदी शहडोल , रामबाबू चौबे अनूपपुर को शामिल किया गया वहीं प्रदेश के संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहडोल के अरविंद द्विवेदी , शहडोल के राहुल सिंह राणा को प्रदेश संगठन प्रभारी , शहडोल के जुनेद खान को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है ।
दो दिवसीय आयोजन में उपस्थित सभी पत्रकारों का मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष और आयोजक राहुल सिंह राणा द्वारा वस्त्र , श्रीफल सम्मान पत्र , शील्ड और वाटर बोतल और गिफ्ट भेंट कर सम्मान किया गया ।

Latest news
* पत्रकार हितो की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे  उपेंद्र गौतम प्रदेशाध्यक्ष* *अमरकंटक में 70 संतों की तपस्वी जमात का कल्याण सेवा आश्रम में हुआ भव्य सत्कार* *जंगल में लगी आग से झोपड़ी हुई स्वाहा* *अमरकंटक भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित, जिम्मेदारियां सौंपी गईं* *बूथ कमेटियों के गठन के लिए कांग्रेस भवन में बैठक हुई* *बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*
*कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान हमारे अन्नदाता हैं - अश्वनी शर्मा* *कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित*