अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में साल के पहले चंद्र ग्रहण पर श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली /  पावन पवित्र नगरी अमरकंटक में मंगलवार 03/03/26 को वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण श्रद्धा और आस्था के बीच संपन्न हुआ । ग्रहण लगने से पूर्व सूतक काल प्रारंभ होने के कारण प्रातःकालीन पूजन के उपरांत मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे ।
शाम लगभग 6.47 बजे ग्रहण समाप्ति के पश्चात मंदिरों के पट पुनः खोले गए । इसके बाद विधि-विधान से स्नान , पूजन और आरती संपन्न की गई । क्षेत्र सहित दूर-दराज़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई ।
रीवा से पहुंचे श्रद्धालु अखिलेश सिंह और तेज प्रताप सिंह तथा अनिल पाण्डेय ने बताया कि वे विशेष रूप से चंद्र ग्रहण के अवसर पर नर्मदा स्नान करने अमरकंटक आए हैं । उन्होंने कहा कि ग्रहण के अवसर पर नर्मदा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है इसी कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे ।
नर्मदा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सायंकालीन नर्मदा आरती में सहभागिता की । अमरकंटक के विभिन्न आश्रमों एवं मंदिरों में भी संतों द्वारा पवित्र जल से शुद्धिकरण कर विशेष पूजन-अर्चन किया गया ।
पूरे दिन धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण बना रहा ।

Latest
*251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण* *अमरकंटक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला अगले दिन पति ने लगाई फांसी* *अश्वनी शर्मा ने ली जागरूकता की एक सेल्फी* *चेयर मेन अशोक बाजपेई ने ध्वजारोहण किया* *रतनपुर-पेंड्रा NH की जर्जर हालत पर फूटा जनता का गुस्सा लालपुर में होगा बड़ा धरना* *नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन*