Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षकों और बच्चों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि*

*भाटापारा ग्लोबलन्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*पुलवामा के शहीद जवानों को चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षकों और बच्चों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि*


भाटापारा 15 फरवरी/चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। 14 फरवरी 2019 में आज ही के दिन आतंकी हमले पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 जवानों को याद करते हुए भाटापारा चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालकों एवं कराटे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने बाल मंदिर प्रांगण में भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल एवं दीपक जलाकर उनको याद किया। कराटे सीखने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच सभी प्रशिक्षक कार्यक्रम में मौजूद हुए और बच्चों को पुलवामा अटैक एवं शहीदों के बारे में बताते हुए बच्चों को जानकारी दी और उनसे कहा कि सदा देश हित और राष्ट्रहित में कार्य करते हुए अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे, आप सभी देश के भविष्य हैं और आपके कंधे पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। साथ ही चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक एवं उनकी टीम को कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि ऐसे ही अपने देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों के सम्मान को याद रखें एवं अपने कराटे सीख रहे इन बच्चों को उनके कार्यों को बताने एवं राष्ट्रभक्ति की हलक जगाने की प्रेरणा दी। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एकेडमी के संचालक व जिला करते संघ महासचिव ऋषभ सिंह चौहान एवं चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा जिला बलौदा बाजार के समस्त प्रशिक्षक सचिव नेमीचंद साहू, कोषाध्यक्ष योगेश कुर्रे, प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान, सह  सचिव महेश राजपूत, हर्ष देवांगन, धनंजय पांडे, यशवंत साहू, प्रतीक द्विवेदी, पंकज चंदेल, मनीष दास महंत,गौरव साहू, विपिन साहू के साथ पालक गण में हेमलाल साहू, प्रीति साहू, पवन साहू एवं कराटे सीखने वाले बच्चे मे ओम चोरिया , रिचा यादव, हिमानी शर्मा, पावनी शर्मा , शेफाली केसरवानी, अंकित साहू,वाल्या साहू, साक्षी बहाल, मानसी मिश्रा, दिव्यांश यादव एवं एकेडमी के अन्य बच्चे मौजूद रहे।

Latest news
*अमरकंटक में गीता परिवार जयपुर द्वारा सात दिवसीय गीता रथ महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन * *एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को लेकर रायपुर में जल्द होगा महासम्मेलन* *नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा भव्य रूप से मनाई जाएगी भक्त माता कर्मा जयंती* *भीषण गर्मी में हर घर तक पानी पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता  शर्मा* *भाटापारा रेलवे स्टेशन के विकास हेतु  शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक निवासी चांदनी उर्वेती की गोंडी चित्रकला की वैश्विक पहचान * *अमरकंटक पुलिस  ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा * *अमरकंटक में 37वीं विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12-13 अप्रैल को* *कोटा प्रशासन का चला बुलडोजर वैगेर नाप जोख के * *कोटा प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया गया बगैर नाप जोख के*