Global news live
उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मेला क्षेत्र में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट*

मेला क्षेत्र में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर के आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को दी गई विधिक जानकारी।

विधि कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रद्धालुओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया गया

प्रयागराज। जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज शशि कुमार द्वारा माघ मेला 2026 में समस्त मेला क्षेत्र में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन कर मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं को विधिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही शंभू नाथ विधि कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माघ मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं को साइबर क्राइम के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव व सावधानियां के बारे में जानकारी प्रदान की गई। माघ मेला क्षेत्र 2026 में विधि छात्रों द्वारा आगामी लोक अदालत 14 मार्च 2025 के बारे में प्रचार प्रसार किया गया।
    22 फरवरी 2026 को नवाबगंज तहसील सोरांव में आयोजित मेगा/वृहद साक्षरता एवं सेवा सहायता शिविर के बारे में आम जनमानस को जागरुक करते हुए समस्त जनमानस को समस्त सरकार की व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उसका लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीकरण करने हेतु दिशा निर्देश प्रदान करते हुए अधिक से अधिक लोगों के मध्य सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उन्हें जागरूक किया गया।
   इस अवसर पर शंभूनाथ विधि विद्यालय की तरफ से जीवेश दुबे, सतपाल, श्वेता राय, अनुकृति पाण्डेय व परा विधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*