अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी। यह आयोजन श्री कल्याण सेवा आश्रम के सौजन्य से हो रहा है, जिसमें वैदिक विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। प्रतिमा ग्रेनाइट पत्थर से बनी है और इसे श्री नर्मदा मंदिर के उद्गम स्थल पर स्थापित किया जाएगा
इस अवसर पर श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी परम पूज्य श्री हिमाद्री मुनि जी महाराज ने बताया कि यह आयोजन अमरकंटक की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ाएगा।
इस आयोजन में शामिल होने वाले संत और पुजारी हैं: श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी परम पूज्य श्री हिमाद्री मुनि जी महाराज
– पूज्य जगदीश आनंद जी महाराज
– स्वामी हर स्वरूप जी महाराज
– स्वामी धर्मानंद जी महाराज
– स्वामी सुंदरानंद जी महाराज
– पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी
– पंडित उमेश द्विवेदी
– पंडित रूपेश द्विवेदी
– पंडित उत्तम द्विवेदी
इनके अलावा, स्थानीय पत्रकार, संत, भक्त और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

Latest
*डिप्टी सीएम अरुण साव का कलचुरी समाज ने किया स्वागत* *आस्था की भव्य अभिव्यक्ति बनी चुनरी महोत्सव* *प्रकाश पर्व एवं गौरी-गौरा पूजा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि* *अमरकंटक शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे स्टूडेंट * *शिवरतन शर्मा ने शिवनाथ में लगाई आस्था की डुबकी* *2026 समाजसेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित* *हमें बाहर का संचालक नहीं अपनी बहन बेटियों का समूह चाहिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *इस बार अमरकंटक में व्यापारियों ने 1100 दीपों से निभाई परंपरा * इन्द्र साव की हुंकार  किसान परेशान है तो प्लांट भी चैन से नहीं चलेगा रेल रोको आंदोलन*

*देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत*