
छत्तीसगढ़
*नवनियुक्त जस्टिस सुप्रीम कोर्ट प्रशांत मिश्रा आज बिलासपुर में अधिवक्ता संघ करेगा सम्मान*
बिलासपुर प्रशांत मिश्रा नवनियुक्त सुप्रीम कोर्ट के जज आज बिलासपुर आएंगे,छत्तीसगढ़ के पहले जज है जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज बनाया गया जिनका आज सम्मान होना है ।बिलासपुर लखीराम ऑडिटोरियम में गुरुवार शाम 6:00 बजे अधिवक्ता संघ की ओर से अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय के अग्रवाल , जस्टिस संजय एस,अग्रवाल न्यायमूर्ति पीपी साहू जस्टिस पी सैम कोसी, न्यायमूर्ति एन,के व्यास, न्यायमूर्ति एन,के चंद्रवंशी, न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार साहू ,मौजूद रहेंगे
