
*तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रातयोगिता एवं शिक्षक विदाई तथा प्रतिभा सम्मान संकुल केन्द्र सिंगारपुर मे सम्पन्न*
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
भाटापारा 4 दिसंबर/ संकुल केन्द्र सिंगारपुर मे तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ संविधान दिवस के दिन संकुल समन्वयक वीरेन्द्र कुमार बंजारे ने संकुल के 800 बच्चों के साथ संविधान के प्रस्तावना का वाचन कर किया और यह बताया कि इसमे समता स्वतंत्रा,बंधुत्व, सामाजिक ,आर्थिक,एवं राजनैतिक न्याय तथा जीवन से लेकर मृत्यु तक के सभी के अधिकार एवं कर्तव्य लिखे हुए है तथा भारत का संविधान विश्व का सबसे विस्तृत और लिखित संविधान है | इस कार्यक्रम को तीन स्तर मे बांटा गया था छतीसगढ़ की रजत जयंती ,जनजातीय गौरव, तथा भारत का संविधान दिवस, यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण इसलिए था क्योंकि संकुल केन्द्र सिंगारपुर से दो प्रधान पाठक सेवानिवृत हुए दुखित राम साहू एवं बालक दास साहू दोनों शिक्षकों का भव्य विदाई सह सम्मान किया गया जिसमे संकुल केन्द्र सिंगारपुर के सभी शिक्षकों ने शाल ,श्रीफल ट्रॉली बैग,सफारी कपड़ा,अशोक पौधा तथा भारत का संविधान देकर सम्मानित किया इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंगारपुर ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लेवई ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जरहागाँव, शासकीय प्राथमिक शाला सिंगारपुर ,शासकीय प्राथमिक शाला ई का सिंगारपुर ,शासकीय प्राथमिक शाला लेवई ,शासकीय प्राथमिक शाला जरहागाँव एवं शाश्वत लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल सिंगारपुर ,संकुल केन्द्र सिंगारपुर अंतर्गत चार पूर्व माध्यमिक चार प्राथमिक विद्यालय द्वारा आयोजन सम्पन्न हुआ | खेल मे शिक्षक ,पालक, छात्र / छात्राए पूरे जोश एवं उत्साह के साथ अपने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता मे कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 वी तक बच्चों को खेल मे शामिल होने के लिए उनके उम्र के अनुसार खेल रखे गये जिसमे कुर्सी दौड़, फुगड़ी, चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रस्साकसी, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो – खो, कबड्डी, इस प्रतियोगिता मे बालक वर्ग सामूहिक कबड्डी मे शासकीय पूर्व माध्यमिक सिंगारपुर विजेता और खो – खो मे उपविजेता रहा | बालिका वर्ग कबड्डी और खो-खो पूर्व माध्यमिक शाला लेवई विजेता व उपविजेता पूर्व माध्यमिक शाला सिंगारपुर रहे | रस्साकसी पूर्व माध्यमिक विभाग बालक वर्ग मे शाश्वत लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल विजेता प्राथमिक विभाग खो-खो बालक –बालिका दोनों वर्ग मे विजेता रहे | प्राथमिक वर्ग बालक खो – खो जरहागाँव विजेता एवं फुगड़ी मे उपविजेता तथा विजेता रहे प्राथमिक शाला लेवई | गोला फेंक पूर्व माध्यमिक विभाग बालक वर्ग मे पूर्व माध्यमिक शाला सिंगारपुर विजेता उपविजेता माध्यमिक शाला लेवई ,100,200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग प्राथमिक माध्यमिक एवं विभाग मे रीतिका प्रथम, द्वीतीय मासूम माध्यमिक शाला लेवई |रस्साकसी पूर्व माध्यमिक विभाग बालिका वर्ग विजेता पूर्व माध्यमिक शाला सिंगारपुर उपविजेता माध्यमिक शाला लेवई रहे | बालक वर्ग रस्साकसी शाश्वत लिटिल स्टार प्रथम रहे | सभी विजयी बच्चों को मेडल ,ट्राफी देकर पुरुषकृत किया साथ ही बेस्ट क्रीड़ा शिक्षक का सम्मान फिरोज टंडन को, बेस्ट कबड्डी एम्पायर का सम्मान अश्वनी कुमार वर्मा को ,बेस्ट प्रधान पाठक का सम्मान सीमा साहू को , बेस्ट टेक्निकल एक्सपर्ट का सम्मान ढालेन्द्र साहू को, बेस्ट खो-खो एम्पायर सोनचंद ध्रुव को , बेस्ट कबड्डी एम्पायर का सम्मान भोला राम ध्रुव ,बेस्ट पी टी आई शिक्षक का सम्मान ऋषभ सिंह चौहान एवं संकुल केन्द्र सिंगारपुर मे अकेले अशासकीय विडद्यालय शाश्वत लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल सिंगारपुर को इस प्रतियोगिता मे शामिल होने पर प्राचार्य अंजली वर्मा को सम्मानित किया गया साथ ही कक्षा 5 वी,8 वी,10 वी,12 वी के प्रतिभावान बच्चे जिन्होंने सत्र 2024 – 25 के बोर्ड परीक्षा मे प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त किए धनेश्वरी देवांगन 93%,स्वाती जांगड़े 92%,निशा देवांगन 90%,मानसी देवांगन 90%,लक्ष्मी बंजारे 90%,देवकुमारी 89%,चाँदनी साहू 87%,लक्ष्मी 85%,योगेश्वरी वर्मा 83%,यामिनी वर्मा82%,टिकेश्वरी चक्रधारी 88%,खुशी85%,काजल घृतलहरे 87%,भारती साहू 93%,गंगोत्री कुम्हार 93%प्रतिभा देवांगन 88%,शालू यदु 87%,दुर्गा यादव 85%तुषार कुर्रे 84%, समीर मनहरे संकुल केन्द्र सिंगारपुर से राज्य स्तरीय कराटे मे स्वर्ण पदक जीतने पर मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं फाइल देकर सम्मान किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य संजय तिवारी, विशिष्ट अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी भाटापारा भास्कर चंद देवांगन , माधुरी योगेश कोशले सभापति ज. पं.भाटापारा इतवारी जांगड़े अध्ययक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति पूर्व माध्यमिक शाला सिंगारपुर, सुंदर लाल साहू जनपद सदस्य सिंगारपुर, कनक मनहरे सरपंच ग्राम पंचायत सिंगारपुर, आशीष ज्वेलर्स सिंगारपुर ,सरपंच ग्राम पंचायत लेवई ,ग्राम पंचायत सिंगारपुर के पंच गौरीशंकर चक्रधारी एस एम सी सदस्य सुनील यदु, तेज राम जांगड़े एवं पूरे पंचायत के पंचगण तथा सभी संकुल केन्द्र सिंगारपुर के शिक्षक अपनी गरिमामयी उपस्थिति व सहयोग प्रदान किए फिरोज टंडन प्रमोद कुमार सोनी , रूपेश कुमार मार्कण्डे, राजेश्वर राव काले , रामसिंह रात्रे, संतोष कुमार वर्मा, मंजू बंजारे , प्रीति साहू , ललिता वर्मा, गीता ध्रुव,शेखर वर्मा, गणेश साहू, जगदीश साहू, अश्वनी वर्मा, नीलकंठ वर्मा उर्मिला टंडन, सरिता ध्रुव, मोनिका वर्मा, शीला साहू, किरण वर्मा , दीप्ति वर्मा, डॉली साहू , दीक्षा उईके , अमृता अग्रवाल, मनिषा ठाकुर, विनय साहू, रानी रानी साहू निर्मला पटेल, शिव कुमारी साहू अन्नपूर्ण गर्ग, विवेक कटकवार, हितेश कुमार वर्मा , राम नारायण पटेल, लोकरम ध्रुव, चेतेंद्र कुमार साहू सुनीता श्याम , रेखा टंडन , रामप्रताप निषाद, रामकुमार ध्रुव, शालिनी तिवारी सीमा वर्मा, सरिता पात्रे भारती नाग नीलकमल अग्रवाल, पूनम वर्मा केदारनाथ जायसवाल , खेलावन साहू , यादराम यादव , राधा कृष्णा स्व सहायता समूह मोमिन साहू जिसे बेस्ट रसोइया का सम्मान दिया गया, रुखमनी वैशणव, ओमबती यादव, रामफुल, मानकुंवर, राधिका यादव कामीन वर्मा, गायत्री ध्रुव, कुंती ध्रुव, उर्मिला बाई वर्मा, देवकी बाई साहू तथा ग्राम के पालक एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए |

