उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्रयागराज माघी पूर्णिमा स्नान पर्व में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज रामआसरे की रिपोर्ट*

*माघी पूर्णिमा स्नान पर्व और कल्पवासियों की वापसी के लिए पुलिस आयुक्त की ब्रीफिंग*

प्रयागराज ग्लोबल न्यूज पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार ने माघी पूर्णिमा स्नान पर्व और कल्पवासियों की सकुशल वापसी के लिए ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि यह पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या, कल्पवासियों की वापसी और वाहनों की आवाजाही एक साथ होगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सभी बल से प्रत्येक ड्यूटी अवधि में दो बार अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर कराए जाएं और किसी भी स्तर पर अनुपस्थिति या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। यातायात डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू करने, पैदल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित समन्वय से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा, संयम और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता न किया जाए।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*