Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में छाए घने बादल,तापमान में बढ़ोतरी से ठंडक में मिली राहत*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट *

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक जो
मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल में आज पश्चिमी विक्षोभ एवं समुद्री तूफान के प्रभाव के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया । दिनभर साफ नीले आसमान पर घने काले बादल छाए रहे और सूर्य देव बादलों के बीच लुका-छिपी करते नजर आए ।
गत एक पखवाड़े से अमरकंटक में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ था । तापमान कई दिनों तक शून्य के करीब पहुंच गया था , जिससे जनजीवन खासा प्रभावित रहा । हालांकि विगत दो दिनों से बादलों की घेराबंदी के कारण ठंड में अचानक कमी दर्ज की गई है और तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है ।
मौसम विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में अमरकंटक का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है । दिन के समय तापमान बढ़ने से लोगों को हल्की गर्मी का अनुभव हो रहा है ।
बीते दो दिनों से तापमान में आए उछाल के चलते भीषण ठंड से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है । आज पूरे दिन आसमान में गहरे काले बादल छाए रहे और धूप व बादलों के बीच लगातार लुकाछिपी का दौर चलता रहा ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बादल छंटते हैं तो एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है , वहीं यदि बादल दो-तीन दिन और टिके रहते हैं तो हल्की वर्षा की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता । समीपी ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों का मानना है कि यदि बारिश होती है तो फसलों को लाभ मिलेगा , हालांकि वर्षा की संभावना फिलहाल कम ही बताई जा रही है ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*