Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा भाटापारा द्वारा ग्रामीण महिला कमांडो का सम्मान*


*भाटापारा ग्लोबल न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*भाटापारा 15 जनवरी*श्री  सर्वेश्वरी समूह शाखा भाटापारा के द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2026 को मां महा मैत्रायणी योगिनी निर्वाण दिवस पर समूह शाखा की महिला सदस्यों द्वारा ग्राम धौराभाठा स्थित विभिन्न देवालय  में झाड़ू का वितरण किया गया शाम 5:00 बजे धौराभाठा (सिद्ध बाबा) की 35 महिला कमांडो तथा पंचों व सरपंच को तिलक लगाकर कंबल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें उनके अदम्य  साहस धैर्य आपसी सामंजस्य व निरंतर चोकसी से प्रभावित होकर दिया गया। महिला कमांडो के कारण ही ग्राम धौराभाठा में खुलेआम शराब पीने पर पाबंदी लगी एवं गांव की गलियों में होने वाले झगड़ा बंद हो गए हैं गुंडागर्दी बदमाशी जैसी घटनाएं अब सुनने में नहीं आती यह सब महिला कमांडो व उनके नेतृत्व करता कुलवंती ध्रुव सरपंच तथा उनके पति जो की सरपंच प्रतिनिधि भी है अमर ध्रुव का अथक प्रयास का सुखद परिणाम है सम्मान के पूर्व महिला कमांडो के द्वारा अपने अनुभव रूपी विचार प्रस्तुत किए गए अमर ध्रुव ने महिला कमांडो के गठन की मंशा इनकी गति तथा निरंतता पर प्रकाश डाला समूह शाखा उपाध्यक्ष  राकेश तिवारी ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए हर कदम उनके साथ होने का विश्वास दिलाया यह सम्मान समारोह शाखा मंत्री  दीपक ठाकुर की समर्पित इच्छा शक्ति प्रोत्साहन वाली मनसा तथा कमांडो के कार्यों को श्री सर्वेश्वरी  समूह का नैतिक समर्थन बताया इस कार्यक्रम में समूह शाखा भाटापारा की महिला मंडल की सार्थक भूमिका पूजनीय थी।

Latest news
*सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री* *अमरकंटक  जैन मंदिर में 1008 सिद्धचक्र महामंडल   आयोजन सम्पन्न* *प्रधान डाकघर जगदलपुर में स्पीड पोस्ट से भेजे गए  टेंडर दस्तावेज गायब एफ आई आर की मांग* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप* *सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर गोबरहीन शिव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन* *रायपुर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा साहस और खेल भावना का संगम* *निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़*