छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सड़क सुरक्षा कैंप में 340 बच्चों ने भाग लिया*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*स्वामी विवेकानंद जयंती पर छात्र छात्राओं को बताया आत्मसुरक्षा के गुर व्यक्तित्व निर्माण और यातायात के नियम*


भाटापारा 12 जनवरी/किरण इंवेट फ्यूजन वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा शासकीय उ मा शाला तरेंगा  भाटापारा में कवच, आत्म सुरक्षा, व्यक्तित्व निर्माण, स्वास्थ जागरूकता महाअभियान का आयोजन किया गया। इसमें समाज सेवी अरूण बंटी छाबड़ा द्वारा छात्राओं को स्वेटर वितरित कर गुरुजन का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया और इस कार्यक्रम में अतिथि ग्रामीण पुलिस थाना प्रभारी  हेमन्त पटेल ने हेलमेट पहनिए, सिग्नल का ध्यान रखना, सड़क सुरक्षा, गाड़ी का बीमा कराने से फायदे तीन सवारी  न चलना, पढ़ाई कैरियर में ध्यान देना  और  उन्होंने बच्चों से संवाद करके उनके अमूल जीवन का यातायात के नियमों का पालन करके कैसे  कर सकते हैं आवश्यकता  से ज्यादा लोग मोटरसाइकिल की सवारी करते हैं जिससे ओवरलोड के कारण दुर्धटना होती है गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का उपयोग न करें साथ में साइबर क्राइम की जानकारी दी कि किस तरह से फ्राड का शिकार हो रहे हैं अपने आप को कैसे सुरक्षित रख सकते है यह जानकारी उन्होंने दी  डॉ वीणा साहू ने कवच आत्म सुरक्षा व्यक्तिव  का निर्माण के बारे में जानकारियां दी। सीमा मल ने छात्राओं को कवच सारांश समझाया और छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। लगभग 340 बच्चों ने इस कैंप में भाग लिया और विभिन्न विषयों पर बहुत ही उमंग के साथ छात्राओं ने सुना और सवाल के जवाब भी दिए। इस कार्यक्रम में अरूण छाबड़ा बंटी सीमा मल डा, वीणा साहू सुरज शर्मा  एडवोकेट नरेंद्र देवांगन अशोक श्रीवास्तव जिला विधी सेवा प्राधिकरण विभाग एवं सभी स्कूलों के प्राचार्य चंद्राजी कुर्रे सर शिक्षक-शिक्षिका  समाज सेवी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा कैंप की फोटो
Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*