Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*क्रिसमस डे पर गूँजी सांस्कृतिक चेतना *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक नवोदय में अटल बिहारी वाजपेई एवं महामना मालवीय की जयंती पर कार्यक्रम

क्रिसमस डे पर गूँजी सांस्कृतिक चेतना

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में भारत की आध्यात्मिक चेतना , सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध पवित्र तीर्थ नगरी अमरकंटक स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में आज गुरुवार 25 दिसंबर 2025   को राष्ट्र के दो महान सपूतों—भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी एवं स्वतंत्रता संग्राम के महानायक , शिक्षाविद् और राष्ट्रनिर्माता महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी—की जयंती श्रद्धा , सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई ।

इस पावन अवसर पर विद्यालय के सभा हाल में दोनों महापुरुषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । वातावरण देशभक्ति , कृतज्ञता और प्रेरणा से ओतप्रोत रहा । वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेई जी के ओजस्वी व्यक्तित्व , दूरदर्शी नेतृत्व , संवेदनशील कवि-हृदय तथा महामना मालवीय जी के शिक्षा , राष्ट्रवाद और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया ।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर मनोहारी एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समस्त उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया । राष्ट्रभक्ति , संस्कार और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की । वरिष्ठ शिक्षक राजीव कुमार झा एवं  सचिन कुमार जाटव ने अपने प्रेरणास्रोत उद्बोधन में इन महान विभूतियों के जीवन से शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया । विद्यालय के संगीत शिक्षक शेख वहीद तथा शिक्षिका श्रीमती मनोरमा कौशल द्वारा प्रस्तुत सुमधुर गीतों ने वातावरण को और अधिक भावपूर्ण बना दिया ।

यह उल्लेखनीय है कि विद्यालय में सर्व धर्म समभाव की भावना को साकार करते हुए 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर भी भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान शांति , प्रेम , करुणा और भाईचारे के संदेश पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए , जिससे विद्यार्थियों में आपसी सद्भाव और मानवीय मूल्यों की भावना सुदृढ़ हुई ।
इन समस्त आयोजनों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
यह सभी कार्यक्रम पूर्णतः हर्षोल्लास , सौहार्द एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुए जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुए ।

Latest news
*भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन* *11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक*