छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल*

भाटापारा  ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*बिलासपुर संभाग का दायित्व मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात;– आशीष जायसवाल*

भाटापारा 16 जुलाई/भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंहदेव की सहमति व भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  अशोक साहू  की अनुशंसा पर प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक नियुक्तियों में क्षेत्र के युवा नेता व प्रदेश मंत्री भाजपा  आशीष जायसवाल को  बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश की 52 % जनसंख्या वाले ओबीसी वर्ग को और अधिक मजबूती प्रदान करने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से की गई है संगठन के प्रति निष्ठा का मिला प्रतिफल विदित हो कि बिलासपुर संभाग प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग माना जाता है जिसके अंतर्गत 9 जिले व 25 विधानसभा क्षेत्र सम्मिलित है,इन क्षेत्रों में ओबीसी वर्ग की बहुतायत संख्या ही चुनाव में परिणाम बदलने वाली मानी जाती है पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आशीष जायसवाल की कार्य कुशलता व सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए आशीष जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंहदेव, भाजपा कोर कमेटी सदस्य शिवरतन शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू और ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कियाउन्होंने कहापार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए सदैव सक्रियता के साथ् संघठन के कार्यो का निर्वहन करूंगा।संगठन के निर्देशानुसार आगामी जनवरी माह में ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ के माध्यम से बिलासपुर शहर में एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में वृहद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा मेरी प्राथमिकता बिलासपुर संभाग के प्रत्येक जिले में ओबीसी मोर्चा की संगठन इकाइयों को और अधिक सशक्त बनाना है

Latest
*तीजा में ट्रेन बंद  छत्तीसगढ़ियों में आक्रोश* *हरतालिका तीज 14 सितंबर को रखा जाएगा निर्जला व्रत*
*भाटापारा में भाजपा का एक महीने का सेवा संकल्प* *अमरकंटक में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन* *सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा स्वच्छता और पर्यावरण  कार्यक्रम* *ब्रेकिंग न्यूज़  बुखार से पीड़ित छात्रा को उल्टी होने पर कुर्सी साफ करवाई* *ब्रेकिंग न्यूज़ बिल्हा स्वास्थ्य विभाग में सील मोहर कांड* *बिल्हा ब्रेकिंग न्यूज़ चंद्रशेखर बांधे को पुलिस ने दबोचा लोहे का गैती जप्त* *वन विभाग की लापरवाही पीपरखुटी में फिर बाघ का हमला किसान लहूलुहान  अधिकारी गहरी नींद में गांव म... *छेरकाबांधा की वेलकम डिस्टलरी में सन्नाटा प्रदूषण विभाग ने 3 माह से रोका प्लांट*