*बिल्हा ब्रेकिंग न्यूज़ चंद्रशेखर बांधे को पुलिस ने दबोचा लोहे का गैती जप्त*

बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट समाचार में विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+ 91314 86054
बिल्हा बिटकुली तालाब के पास दहशत फैला रहा था चंद्रशेखर बांधे, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा लोहे का गैती जप्त
बिल्हा / बिलासपुर ग्लोबल न्यूज– थाना बिल्हा पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता मिली है। आम जगह पर लोगों को डरा-धमका रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध हथियार रखकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के विरुद्ध अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे।
इसी आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा सिविल टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
दिनांक 12.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि बिटकुली तालाब के पास मेन रोड पर चंद्रशेखर बांधे नाम का व्यक्ति हाथ में लोहे का गैती लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
आरोपी चंद्रशेखर बांधे पिता स्व. नारायण बांधे निवासी बिटकुली थाना बिल्हा के रूप में हुई। उसके कब्जे से लोहे का गैती जप्त कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
बिल्हा पुलिस थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक संजय निर्मलकर की अहम भूमिका रही।
