ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ब्रेकिंग न्यूज़ बिल्हा स्वास्थ्य विभाग में सील मोहर कांड*

बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामबिलास शर्मा की रिपोर्ट समाचार में विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+ 91314 86054

BMO की मुहर लगाकर परिवहन विभाग को भेजा पत्र, BNS धारा 340 के तहत जांच की मांग

पद का दुरुपयोग  संविदा डॉक्टर द्वारा BMO की सील-मोहर इस्तेमाल करना


बिल्हा ग्लोबल न्यूज  बिना पंजीयन एम्बुलेंस संचालन की शिकायत की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि बिल्हा में पदस्थ संविदा चिकित्सक डॉ. ए.आर. बंजारे ने BMO बिल्हा के शासकीय लेटरपेड और पद-मुद्रा का बिना अधिकार इस्तेमाल कर परिवहन विभाग की जांच टीम को जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार परिवहन अधिकारी के निर्देश पर 4 साल से बिना पंजीयन चल रही एम्बुलेंस की जांच करने टीम बिल्हा पहुंची थी। आरोप है कि डॉ. बंजारे जो NHM में एक वर्षीय संविदा पर MCH बिल्हा में पदस्थ हैं और CMHO द्वारा चकरभाठा संलग्न हैं, उन्होंने BMO के लेटरपेड पर CG 02 AV-1115 नंबर की एम्बुलेंस का उल्लेख कर BMO की सील लगाकर अपना हस्ताक्षर कर दिया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त नंबर की कोई एम्बुलेंस बिल्हा ब्लॉक में संचालित ही नहीं है और न ही शासन द्वारा प्रदाय की गई है।

सबसे गंभीर बात यह है कि BMO डॉ. श्रीकेश गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने डॉ. बंजारे को हस्ताक्षर के लिए अधिकृत नहीं किया था और न ही उन्हें लिंक अधिकारी बनाया था।

BMO की सील-मोहर के दुरुपयोग पर संविदा डॉक्टर ए.आर. बंजारे पर परिवहन विभाग को गुमराह करने का आरोप, 4 साल से बिना पंजीयन दौड़ रही एम्बुलेंस की जांच में दिया फर्जी नंबर

मामले में BNS की धारा 340 सहित अन्य धाराओं के तहत जांच की मांग उठ रही है। सवाल यह भी है कि BMO की सील-मोहर संविदा डॉक्टर के पास कैसे पहुंची और क्या इसी तरह अन्य पत्र भी जारी किए गए हैं। अब CMHO और परिवहन विभाग की जांच पर सबकी नजर है।

डॉ बंजारे
Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ बिल्हा स्वास्थ्य विभाग में सील मोहर कांड* *बिल्हा ब्रेकिंग न्यूज़ चंद्रशेखर बांधे को पुलिस ने दबोचा लोहे का गैती जप्त* *वन विभाग की लापरवाही पीपरखुटी में फिर बाघ का हमला किसान लहूलुहान  अधिकारी गहरी नींद में गांव म... *छेरकाबांधा की वेलकम डिस्टलरी में सन्नाटा प्रदूषण विभाग ने 3 माह से रोका प्लांट* *एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना* *अमरकंटक में 21 दिवसीय कलश वंदन यात्रा का भव्य समापन* *इन्द्र साव ने मंडी सचिव चुन्नी लाल ध्रुव को दी बधाई* *स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* *ज. पं . से ग्राम पंचायत तक भ्रष्टाचार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच   नेवसा में 5.42 लाख के गबन का ... *ब्रेकिंग न्यूज़ अश्वनी शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक ली*