Global news live
कांकेर

*छात्रावास बदहाल प्रशासन का ध्यान नहीं*

छात्रावास में पूर्ण व्यवस्था नहीं होने से छात्रों को बेहद समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है–

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//

आदिवासी छात्र युवा संगठन
इकाई सर्कल छोटेबेटियां के कार्यकर्ताओं के द्वारा शास. आदिवासी प्री. मैट्रिक बालक छात्रावास छोटेबेटियां के छात्रों के साथ मुलाकात के दौरान निम्न समस्याएं उत्पन्न हुई छात्रों और छात्रावास के अधिक्षक ने बताया कि पिछले साल से ही शौचालय निर्माण कार्य शुरू हुई है और पुनः इस सत्र 2023 – 2024 को छात्रावास संचालित हो चुकी है किंतु आज तक ठेकेदार की लापरवाही चलते शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुई है।

छात्रावास में शौचालय नहीं होने से छात्रों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। छात्रों ने बताया कि अधिक्षक सर का एक मात्र शौचालय है जिससे हम 50 छात्र एक मात्र शौचालय का उपयोग करते है, जिससे हमे लाइन लगाना पड़ता है समय पे स्कूल भी नहीं जा सकते।

साथ ही पिछले सत्र से ही बॉड्रीवाल निर्माण कार्य शुरू किया गया था जिससे आज भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है।
छात्रावास अधिक्षक और छात्रों ने बताया कि छात्रावास में पूर्ण व्यवस्था नहीं होने से बेहद समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Latest news
*बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*
*कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान हमारे अन्नदाता हैं - अश्वनी शर्मा* *कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी*