Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*स्वामीआत्मानंद स्कूल में अवैध वसूली का खेल बेखौब जारी – इन्द्र साव*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*विधायक इन्द्र साव के निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ियां*

*कांग्रेस शासन की जनकल्याणकारी योजना की उड़ाई जा रही धज्जी – इन्द्र साव*

भाटापारा 5 दिसंबर/ कांग्रेस शासन मे भूपेश बघेल की सरकार के दौरान खोली गई स्वामीआत्मानंद स्कूल निपनिया में विधायक इन्द्र साव ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए वहां भारी अनियमितता , स्कूल के शौचालय व क्लास रूम मे गंदगी ,अवैध फीस वसूली सहित संस्था के प्राचार्य  बिना सूचना के स्कूल से गायब मिले। विधायक ने इस मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए दूरभाष पर  कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्यवाही और जांच की मांग की है।
विधायक इन्द्र साव ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के संरक्षण में शिक्षा का स्तर इतना ज्यादा गिर गया है कि पूर्व में कांग्रेस  के भूपेश बघेल सरकार के दौरान बच्चों को नि शुल्क अच्छी शिक्षा देने के लिए खोली गई स्वामी आत्मानंद स्कूल निपनिया में बिना किसी बैठक के  बच्चों से बिना रसीद  दिये ग्यारह सौ बीस, ग्यारह सौ पचास एवं ग्यारह सौ नाब्बे की दर से प्रति छात्र से स्काउट गाइड, क्रिया कलाप निधि, निर्धन छात्र निधि, विज्ञान क्लब, क्रीड़ा निधि, रेड क्रास निधि, परीक्षा निधि, विज्ञान प्रायोगिक निधि, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के नाम से वसूला जा रहा है, इतनी बड़ी राशि बिना किसी रसीद के लेना संस्था प्रमुख के ऊपर किसी ना किसी का वरदहस्त प्राप्त है,क्योंकि इतनी बड़ी रकम बच्चों से बिना रसीद दिए लेना निश्चित रूप में कही ना कही किसी मिली भगत से इंकार नहीं किया जा  सकता विधायक  साव ने आगे कहा कि आत्मानंद विद्यालय संचालन के लिए प्रत्येक वर्ष एक लाख, ब्यासी हजार रुपए की राशि मिलती है  जो पूर्व के दो वर्षों से लेप्स हो चुकी है। वही इस वर्ष भी एक लाख ब्यासी हजार की राशि स्कूल को मिल चुकी है लेकिन  आज पर्यंत तक कोई भी कार्य नही कराया गया है।जो निश्चित रूप से संस्था प्रमुख की घोर लापरवाही का नतीजा है।विधायक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल कैंपस में साफ सफाई का अभाव देखने को मिला और जानकारी लेने पर बताया गया कि हफ्ते भर से साफ सफाई नहीं हुई है,स्कूल के प्राचार्य भी बिना किसी सूचना के स्कूल से गायब मिले।विधायक श्री साव ने इस स्कूल निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनियमितता और बच्चों के मन मस्तिष्क पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को देते है इस पर तत्काल एक्शन लेने की मांग की है।
विधायक निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि जीत्तु ठाकुर, सरपंच नरेश ध्रुव, विद्यालय विधायक प्रतिनिधि दिनेश तिवारी , कुलेश्वर वर्मा शाला विकास समिति के सदस्य सहित स्कूल स्टॉफ उपस्थित थे

Latest news
*बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*
*कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान हमारे अन्नदाता हैं - अश्वनी शर्मा* *कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी*