Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक पंचकोशी नर्मदा परिक्रमा हुआ पूर्ण *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

मां नर्मदा का पूजन-अर्चन पश्चात किया गया रामघाट पर भव्य भंडारा ,

नरसिंहपुर , करेली आदि जगहों  से सैकड़ों भक्त पहुंच किए पंचकोसी परिक्रमा


अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में  गुरुवार 06 नवंबर 2025 (अगहन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा , भरणी नक्षत्र) को पतित पावनी मां नर्मदा की पांच दिवसीय पंचकोशी नर्मदा परिक्रमा का हुआ था शुभारंभ ।

यह पंचकोसी परिक्रमा मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर  और करेली क्षेत्र के साथ ही साथ अनेक ग्रामों के भक्त लोग पहुंच सैकड़ों  भक्त , श्रद्धालुओं ने अनेक वर्षों से अमरकंटक पहुंच कर मां नर्मदा जी की  विधिवत पूजन-अर्चन के बाद गाजे-बाजे के साथ  भजन-कीर्तन और हर हर नर्मदे के जयकारों के साथ परिक्रमा यात्रा प्रारंभ करते आ रहे है ।

यह परिक्रमा में कई सैकड़ा महिला-पुरुष श्रद्धालु भाग लेते हैं , जो भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत होकर कई पीढ़ी से लोगों के परिवारजन आकर मां नर्मदा पंचकोसी यात्रा में शामिल होकर पूर्ण करते है ।

आज अंतिम दिवस मां नर्मदा जी पूजन और भोग लगाने के बाद सभी लोगों की मदद से विशाल भंडारा किया जाता है जिसमें कन्यापूजन बाद संत ,  ब्राह्मण , परिक्रमावासी , आदि सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करते है ।

पंचकोशी परिक्रमा का नेतृत्व व संचालन पंडित स्व.जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा अपने जीवन काल तक करते आए , अब उनके न रहने पर यह बागडोर उनके सुपुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में आगे गतिमान हो रहा है । उनके अन्य सहयोगी दिनेश अग्रवाल , अरविंद तिवारी , विनोद महाराज , राजकुमार शर्मा , प्रकाश पटेल , पप्पू पटेल , प्रकाश पटरिया , मुकेश वर्मा , धन्नू मेहरा , रम्मू कौरव , दिनेश शर्मा , झम्मू कुशवाहा , विजय अग्रवाल , संजय अग्रवाल राजू कौरव , दिनेश कहार, सचिन अग्रवाल , राज शर्मा , राजेंद्र शर्मा , शैलेन्द्र शर्मा , अनूप सोनी , प्रभा पटेल , विमला पटेल , आदित्य पटेल  समस्त पंचकोसी परिक्रमा वासी जिला नरसिंहपुर क्षेत्र से पधार कर मैया की परिक्रमा पूर्ण की गई ।

Latest news
*उत्पाती बंदरों ने बिगाड़ी  करोड़ों की विद्युती साज सज्जा* *न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति* *मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी*  *प्रशासन का चला बुलडोजर 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए* *अमरकंटक संत समाज पुजारियों की गहन चर्चा* *पंचायत जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन पूर्व विधायक शिवरतन ने दिलाई सदस्यता*
*रूद्रगंगा आश्रम की बावली जलमग्न, पीने योग्य नहीं रहा पानी* *छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में स्थानीय संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने की पहल* *यातायात शाखा में चलाया गया 'एकता वृक्षारोपण' अभियान* *भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा में नई नियुक्तियाँ*