Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने  मां नर्मदा जी की पूजा अर्चना कि*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

*केंद्रीय राज्य मंत्री  बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने  मां नर्मदा जी की पूजन-अर्चन किया एवं देश की खुशहाली के लिए कामना की*

*पेंड्रा में चल रहे भागवत कथा में हुए शामिल*

अमरकंटक –  मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली  / पवित्र नगरी अमरकंटक जो प्रदेश का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन तीर्थस्थल है । आज केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने अपने अल्प प्रवास के दौरान पतित पावनी मां नर्मदा उद्गम स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किया ।

मां नर्मदा जी के दर्शन के उपरांत साहू गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा रोड स्थित कथा स्थल पहुंचे जहाँ परम पूज्य धर्मचक्रवर्ती पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा सप्तदिवसीय दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कथा श्रवण किया और संत समाज से आशीर्वाद प्राप्त किया ।

इससे पूर्व तोखन साहू मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की माता के निधन पर उनके निवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। इसी प्रवास के दौरान उन्होंने अमरकंटक में मां नर्मदा जी का दर्शन करने का अवसर प्राप्त किया । राज्य मंत्री ने कहा
पतित पावनी मां नर्मदा जी सब कल्याण करने  वाली हैं। सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। हमने मां से यही प्रार्थना की है कि उनकी कृपा, स्नेह और आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, राष्ट्र और प्रदेश सुख, समृद्धि और संपदा से परिपूर्ण रहें।” एवं
“वर्षा काल के दौरान मार्गों की हालत खराब हुई है, सुधार कार्य कराया जाएगा।”
पवित्र नगरी अमरकंटक के चौमुखी विकास एवं सौंदर्यीकरण कराया जायेगा

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*