Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*असहाय परिवार को मिला नया पक्का आवास*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*संत रामपाल  महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ के तहत असहाय परिवार को मिला नया पक्का आवास*

*अन्नपूर्णा मुहिम’ पूरे देश में मानवता की सेवा का प्रतीक बनी – इन्द्र साव*

भाटापारा 25 अक्टूबर/ मानवता ही सच्ची सेवा है जैसे भाव के साथ संत रामपाल  महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम पूरे देश में मानवता की सेवा का प्रतीक बन चुकी है,उक्त बाते विधायक इन्द्र साव ने नगर के शहीद वीर नारायण वार्ड हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के पास में निवासरत बेसहारा गरीब जानकी यादव और बेटी मिलापा यादव को उनके नए मकान की चाबी सौंपते हुए कही,अपना नया आशियाना पाकर मां बेटी बहुत प्रसन्न होकर संत रामपाल जी की इस सेवा को नमन किया।
     विदित हो कि संत रामपाल महराज के नेतृत्व में संचालित विशाल सामाजिक उत्थान अभियान के तहत भाटापारा शहर में एक अत्यंत निर्धन और असहाय परिवार को एक सुरक्षित और गरिमापूर्ण पक्का आवास की चाबी विधायक इन्द्र साव के मुख्य आतिथ्य में उन्हें सौंपी गई। यह मानवीय पहल उनके ‘रोटी, कपड़ा, चिकित्सा, शिक्षा और मकान’ के पंच-संकल्प के तहत ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देशभर के जरूरतमंद परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।इस दौरान विधायक इन्द्र साव ने कहा कि
जिस परिवार को यह घर सौंपा गया, वह वर्षों से एक जर्जर झोपड़ी में रह रहा था, जो हर बारिश और तूफान में ढहने के खतरे में रहता था। संत रामपाल  महाराज की प्रेरणा से, उनके अनुयायियों ने सामूहिक श्रमदान और आर्थिक सहयोग से इस परिवार के लिए एक मजबूत, सम्मानजनक आवास का निर्माण किया। यह केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि उस परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक है जिसके लिए संत रामपाल  महराज की सेवा मानवता की यही सच्ची सेवा है।
विधायक इन्द्र साव ने कहा कि संत रामपाल जी की अन्नपूर्णा।मुहिम पूरे देश में मानवता की सेवा का प्रतीक बन चुकी है जहां  जरूरतमंदों,विधवा,दिव्यांग परिवारों तक नियमित रूप से  राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है,यह मुहिम समाज में “मानवता ही सच्चा धर्म है” के संदेश को साकार कर रही है।इस दौरान वार्ड पार्षद लक्ष्मीकांत टंडन  सहित संत रामपाल महराज के अनुयाई उनके सेवा श्रम के लोग सहित आसपास के वार्डवासी भी उपस्थित थे।
     इस अवसर पर उपस्थित संत रामपाल महराज के अनुयायियों ने बताया कि संत रामपाल  महाराज के अनुयायियों की सेवा केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है। वे राष्ट्रीय आपदाओं, विशेषकर बाढ़, सूखा और अन्य संकटों में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, कपड़े, कंबल, दवाइयां और बच्चों के लिए दूध जैसी आवश्यक वस्तुएं भी वितरित करते है।उनका कहना है कि संत रामपाल जी महाराज ने यह संकल्प लिया है कि जब तक इस देश में कोई व्यक्ति रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहेगा, तब तक उनका यह निस्वार्थ सेवा कार्य अनवरत जारी रहेगा।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*