
*डीएवी मुख्यमंत्री टिकुलिया के पालकों द्धारा शर्मा को ज्ञापन*
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*




*विद्यालय मे चारदिवारी की मांग का लेकर प्रयोजन*
*डीएवी पालक समिति द्वारा पूर्व विधायक को ज्ञापन*
*डीएवी मुख्यमंत्री टिकुलिया के पालकों द्धारा शिवरतन शर्मा को ज्ञापन*
भाटापारा 1 फरवरी/शैक्षणिक परिदृश्य वर्तमान मे सर्वाधिक चर्चा का विषय बना हुआ है तथा भाटापारा मे विभिन्न बानगी के माध्यम से विद्यालय परिदृश्य की समीक्षा का दौर जारी है तथा एक व्यवस्थित एवं सुरक्षित परिस्थिति की मांग तेजी से उठती हुई प्रतीत हो रही है जिसके चलते अभावों के उजागर होने एवं प्रभावों के स्थापित होने की आकांक्षा तेजी से बलवती होती हुई जान पड़ रही है जिससे विद्यालय मानकों मे खरा उतरते जान पड़ें तथा मापदण्डों के पूर्णता के दर्शन हो सके,इसी कड़ी मे सरकार तथा डीएवी के सम्मलित सहयोग से संचालित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल टिकुलिया मे एक महत्वपूर्ण एवं बुनियादी जरुरत के अभाव को दूर करने की आकांक्षा तेजी से उठती हुई प्रतीत हो रही है।
बाउण्ड्री वाल के अभाव की बानगी
किसी भी विद्यालय को व्यवस्थित एवं सुरक्षित स्वरुप प्रदान करने मे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है चारदीवारी की जिससे विद्यालय व्यवस्थित ही नजर नही आता वरन सुरक्षा का वातावरण भी निर्मित होता है,लेकिन विडम्बना है कि संस्कारमय शिक्षा के अहम केन्द्र डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल टिकुलिया मे इसका अभाव नजर आता है जिसके चलते विद्यालय परिक्षेत्र के अतिक्रमण का खतरा बना हुआ है वहीं व्यवस्थित एवं सुरक्षित स्वरुप मे भी एक तरह से बाधा की स्थिति निर्मित होती हुई प्रतीत होती है।
लंबे समय से उठ रही है मांग
इस महत्वपूर्ण एवं बुनियादी जरुरत की पूर्णता के लिए लंबे समय से मांग उठ रही है संस्था प्रमुख एस के सिंह द्वारा इस दिशा मे निरंतर प्रयास किया जा रहा है लेकिन अपेक्षित परिणाम अभी तक नहीं आये है,सीमांकन का कार्य तो संपन्न हो गया है लेकिन बाउण्ड्री वाॅल का निर्माण अभी भी दूर की कौड़ी बनी हुई है।
पालक समिति द्वारा पूर्व विधायक को ज्ञापन
संस्था प्रमुख द्वारा समय समय पर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधिगणों को चारदीवारी निर्माण की महत्वपूर्ण जरुरत से अवगत कराते हुए बाऊन्ड्री वाॅल निर्माण की मांग उठाई जा रही है,इसी कड़ी मे गणतंत्र दिवस आयोजन के दौरान पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के समक्ष पालक समिति के सदस्यों द्वारा बाउण्ड्री वाॅल निर्माण की मांग दुहराई गयी,जिस पर पूर्व विधायक द्वारा संवेदना पूर्ण संज्ञान लेते हुए भरसक प्रयास का आश्वासन दिया गया,अब देखना यही है कि इस दिशा मे ठोस कदम के आगाज के दर्शन कब होते है एवं विद्यालय के इस महत्वपूर्ण जरुरत की पूर्ति कब होती है,ज्ञापन सौंपने मे सरपंच अजय संतोषी साहू समिति के अध्यक्ष एस के सिंह सहित सदस्यगणों मे मुकेश शर्मा सरितारानी शर्मा, उमेश गुप्ता,दामिनी साहू, उषा साहू,ओम प्रकाश वर्मा, टिकेश्वरी साहू,देवकी साहू, रामनारायण वर्मा,कृष्णा साहू,कविता साहू, संपति साहू, निशि जैन, विष्णु मंडावी, रेशमा साहू,आदि की अहम भागीदारी रही।
