Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*25 वी राज्य स्तरीय कराटे के लिए  जिले से 10 खिलाड़ी हुए चयनित*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*25 वी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता ( S.G.F.I )के लिए बलौदा बाजार भाटापारा  जिले से 10 खिलाड़ी हुए चयनित*

भाटापारा 16 अक्टूबर/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी खेल परिसर में संभाग स्तरीय खेलों का आयोजन हुआ जहां कराटे खेल में संभाग स्तरीय खेलने के लिए बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी एवं रायपुर जिले के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 330 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित प्रतिस्पर्धा में जिला कराटे संघ जिला बलौदा बाजार भाटापारा  महासचिव ऋषभ सिंह चौहान के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनित होने वाले खिलाड़ी दिनांक 15 अक्टूबर  से 18 अक्टूबर तक बिलासपुर में होने वाले राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित होने वाले खिलाड़ियों में अंडर 14 बालक में दिव्यांश यादव, श्रेयष जैन, समीर मनहरे, बालिका में कनक साहू, वाल्या साहू, अंडर 17  बालक में गिरिराज साहू बालिका में साक्षी , अंडर 19 बालक में जित्तू धीवर, प्रवीण मोहले बालिका में रिचा यादव, सहित बलौदा बाजार भाटापारा जिले से 10 बालक एवं बालिका  का चयन हुआ है राज्य स्तरीय कराटे खेल में यह विद्यार्थी राज्य स्तरीय चयन होकर  अपने माता-पिता एवं गुरु जनों एवं अपने जिले का नाम रोशन किया भाटापारा के गौरव बने यह दसो बच्चे चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी जिला बलौदा बाजार भाटापारा के विद्यार्थी हैं इनके कोच के रूप में व्यायाम शिक्षक ऋषभ सिंह चौहान शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सिंगारपुर भाटापारा एवं व्यायाम शिक्षक तरुण सेन सास. शिवलाल मेहता स्कूल भाटापारा व्यायाम शिक्षक दीनेश साहू पी एम स्कूल सुरखी,भाटापारा,  खेल शिक्षक धनंजय पांडेय , महेश राजपूत, मोहन वर्मा, योगेश कुर्रे, किरण साहू गुरुकुल स्कूल बलौदाबाजार, व्यायाम शिक्षक योगिता बुरूंग सेजेस छेरकापुर, राजेश मांडले शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुमा ( पलारी )चंद्रकांत बागड़े देवरी स्कूल, का  बच्चों को राज्य स्तर में चयनित करवाने में इनका विशेष योगदान रहा , उनके इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी आलोक गुप्ता, विकासखंड खेल अधिकारी योगेश कटारिया एवं भाटापारा बलौदा बाजार जिले के अन्य व्यायाम शिक्षकों साथी भाटापारा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा , समाज सेवक अरुण छाबड़ा, सुनील यदु , एवं चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी जिला बलौदा बाजार भाटापारा से संरक्षक लड्डू सोनी, संयोजक कमल शर्मा, प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान, सचिव नेमीचंद साहू, कोषाध्यक्ष योगेश कुर्रे, सह सचिव हर्ष देवांगन, महेश राजपूत, धनंजय पांडे, एकेडमी प्रशिक्षक में विपिन साहू, गौरव साहू, भानु देवांगन, शुभ संकल्प यदु, मोहन वर्मा, गुलाबचंद साहू, ओम चौरिया , नेहरू निर्मलकर, नीलम ध्रुव, डागेश्वर फेकर साथ ही बलौदाबाजार भाटापारा जिले के पत्रकार गणों ने बधाई व हर्ष जाहिर किया एवं इनकी उज्जवल भविष्य की कामना  करते हैं कि यह बच्चे भविष्य में बहुत आगे जाएं और राज्य एवं राष्ट्रीय खेलों में बलौदाबाजार भाटापारा जिले का नाम रौशन करें।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*