Global news live
पंखाजूर

*सेवानिवृत्त उप पुलिसअधीक्षक ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*



//बिप्लब-की रिपोर्ट//


पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़

आम आदमी पार्टी की विचारधारा और अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर ग्राम बांदे के सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक धनवन साय देहारी ने पखांजुर की सभा मे आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, धनवन साय देहारी अन्तागढ़, रावघाट,आमाबेड़ा चारामा और कांकेर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।क्षेत्र में उनकी छवि एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की रही है।देहारी स्वर्गीय मेघनाथ देहारी के पुत्र हैं जो विधानसभा का चुनाव जनसंघ के बैनर तले लड़ चुके हैं।देहारी के पुत्र मनीष देहारी बांदे के वर्तमान सरपंच पद पर कार्यरत हैं।देहारी का आम आदमी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने मफलर और टोपी पहना कर स्वागत किया। धनवन देहारी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।परलकोट के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज़ खान ने देहारी के पार्टी जॉइन करने पर खुशी जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की कि देहारी के आने से आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ी ताकत हासिल होगी।वहीं जिला के संयुक्त सचिव ऋषिकेश मजुमदार ने कहा धनवन देहारी के आने से आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है,पार्टी दिनों दिन मजबूत होती जा रही है। पखांजुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय और बांदे ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत कर्मकार ने कहा कि धनवन देहारी के राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने के कारण उनका क्षेत्र में काफी मान सम्मान है।सारे लोग उन्हें अच्छी तरह जानते हैं।उनके पार्टी में शामिल होने के कारण आम आदमी पार्टी में क्षेत्र की जनता बहुत चरबढ़ कर के शामिल हो जायेगी और इस सीट को जीतने में आम आदमी पार्टी को आसानी होगी।

Latest news
*भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात* *गरीब, किसान महिला और युवा के उत्थान को समर्पित रहे 12 साल भाजपा* *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर परिषद की बड़ी पहल* *अधिमास एवं सोमवती अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब* *भूमिपूजन समारोह की तैयारियां पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी  ने किया स्थल निरीक्षण* *पत्रकार हितों की आवाज पहुंची मुख्यमंत्री सचिवालय तक जनसंपर्क विभाग को कार्रवाई के निर्देश* *अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी*