Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में शासकीय भूमि के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के दक्षिण तट वार्ड क्र 09 में आज प्रातः लगभग 9.30 बजे नगर परिषद सीएमओ और उनकी टीम तथा थाना अमरकंटक पुलिस प्रशासन का दल के सहयोग से शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर बने झोपड़ियां लगभग 10/11 स्थलों पर से हटा दिया गया ।
लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर नगर पालिका अमरकंटक और थाना अमरकंटक की संयुक्त टीम  बुधवार सुबह 9:30 बजे संयुक्त रूप से कार्यवाही कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया ।
वार्ड क्रमांक 09 में कुछ समय पूर्व शासकीय भूमि पर झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर कब्जा कर लिया गया था और हाल ही में नए निर्माण भी शुरू हो गए थे । पूर्व में चेतावनी भी दी जा चुकी थी बावजूद इसके  अतिक्रमणकारियों ने कब्जा बरकरार रखा ।
नगर पालिका सीएमओ चैन सिंह परस्ते की उपस्थिति में नगर पालिका का दल और पुलिस विभाग बल ने पहुंचकर लगभग 10–11 झोपड़ियां , स्थल भूमि को  खाली करवाई गई ।
सीएमओ ने चेतावनी दी कि भविष्य में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी । अगर इस तरह समय पर कार्रवाई हो तो  अतिक्रमण पर रोक लगाई जा सकती है अन्यथा कच्चे से पक्के निर्माण और ताले लगने के बाद प्रशासन को कार्यवाही करने में परेशानी अधिक बढ़ जाती है ।
कुछ दिवस पहले जिला प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र की फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी कराई गई थी कि आगे अतिक्रमण होने पर तत्काल कार्यवाही होगी ।
अमरकंटक एक धार्मिक और पर्यटक नगरी है । यहां प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्वतीय वन , पर्वत , जल प्रपातों से घिरा हुआ पवित्र तीर्थ और प्राकृतिक धरोहर तथा जैव विविधता का अद्भुत संगम है । ऐसे स्थलों को अतिक्रमण की चपेट से बाहर रखना ही होगा ।

वार्ड 09 के पार्षद जोहान लाल चंद्रवंशी ने कहा कि हमारे वार्ड में जो आज हटाने की कार्यवाही हुई उससे लोगों ने भय और अतिक्रमण होना रुकेगा ।

नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि यह एक मुहिम का हिस्सा है जो लोग शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करेगा उसे हटाया ही जाएगा  ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*