Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता होती है: शिवरतन शर्मा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**

भाटापारा   दोसर वैश्य समाज हमेशा से ही जरूरतमंदों की मदद के लिए अग्रणी रहा है और समाज का मार्गदर्शन करता रहा है। भाटापारा  उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा मंगलवार को श्री दौसर वैश्य गुप्ता समाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी मर्यादित बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ सम्मिलित हुए।
    शिवरतन शर्मा ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री दोसर वैश्य समाज हमेशा से ही अपने सामाजिक कार्यों के जरिए दूसरों की मदद करता आया है।
      शर्मा ने यह भी कहा कि, किसी भी समाज की एकजुटता उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। एकजुट समाज में लोगों के बीच आपसी सहयोग, विश्वास और सामंजस्य होता है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और विकास की गति बनी रहती है। पैसे से सभ्यता नहीं आती; इसके लिए संस्कारों और नैतिक मूल्यों की आवश्यकता होती है। संस्कार और नैतिक मूल्य समाज के सदस्यों को सही दिशा में मार्गदर्शित करते हैं और उन्हें एक सभ्य और सशक्त समाज का निर्माण करने में मदद करते हैं।
    शर्मा ने आगे कहा कि श्री दोसर वैश्य समाज आज सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। साथ ही  समाज युवाओं में शिक्षा, संस्कार, और नेतृत्व के गुण विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है।
      कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों, और सामुदायिक विकास को सुदृढ़ करने का मार्ग प्रशस्त होता हैं।
  आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों और समाज के सभी सदस्यों को अतिथियों द्वारा बधाई शुभकामनायें दी गई…
   इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश दोसर वैश्य समाज के अध्यक्ष विनोद गुप्ता,पंकज गुप्ता, रमेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मुरली लाल गुप्ता, रामचंद गुप्ता, शिव गुप्ता,महेश गुप्ता, किशोर गुप्ता,शशांक गुप्ता, देवेश गुप्ता सहित समाज के गणमान्यजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*