Global news live
छत्तीसगढ़रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*राजधानी में खुलेआम गुंडागर्दी का खुलासा,*

****रायपुर ग्लोबल न्यूज़ मनोज शुक्ला की रिपोर्ट******””

राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी प्रधानमंत्री आवास मे बिना सहमति के अध्यक्ष  बन गुर्गों के साथ के वसूलता है,गुंडा टैक्स,
मोवा पंडरी थाने में रहवासियों ने की शिकायत,

100 रुपए प्रति माह नहीं देने पर पानी नहीं देने की धमकी, ताला लगा देता है पंप रूम में,
रहवासियों के साथ आए दिन दिनेश चौधरी नामक व्यक्ति अपने गुर्गों के साथ करता है लड़ाई झगड़ा,महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार,
बिना रहवासियों की मर्जी से जबरदस्ती सोसायटी का अध्यक्ष बन करता है धन उगाही,

दिनेश चौधरी के खिलाफ मोवा पंडरी थाने में शिकायत,

रायपुर राजधानी स्थित प्रधानमंत्री आवास दलदल सिवनी टेकारी रोड सनसिटी के बगल में आम जनता डर भय में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है वहां रहने वाले दिनेश चौधरी ने अपने आप को खुद ही  अध्यक्ष घोषित कर लिया है वह वहां रहने वाले प्रत्येक परिवार से 100 रुपय प्रति माह के रूप में जबरदस्ती वसूल करता है,जो पैसा देने में आनाकानी  करते हैं दिनेश चौधरी समेत गुर्गे करते हैं लड़ाई झगड़ा,रहवासी जब हिसाब मांगते हैं तो हिसाब भी नहीं देता आए दिन रहवासियों से जबरदस्ती पैसे की उगाही करता है,इस काम में उसकी मदद के लिए दो चार लोग और हैं जो रहवासियों से आए दिन शराब के नशे में बदतमीजी करते हैं,ये सिलसिला कई महीनों से चल रहा है जिससे आजीज़ आकर रहवासियों ने मोवा पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराया है,
शिकायत कर्ताओं ने बताया कि दिनेश चौधरी नामक जबरदस्ती बिना किसी के सहमति के सोसायटी का अध्यक्ष बना हुआ है,कई महीनों से जबरदस्ती मेंटिनेंस के नाम पर पैसा लेता है और जब सोसायटी के लोग पैसे का हिसाब मांगते हैं तो लड़ाई झगड़ा करता है पानी का जहां मोटर लगा है उस कमरे में ताला लगा देता है,इतना ही नहीं महिलाओं ने बताया कि हम हमारे घर के लोग काम पर चले जाते हैं तो घर में अकेली महिला को देखकर आकर धमकाने का काम आए दिन किया जाता है,
शिकायत कर्ताओं ने बताया कि दिनेश चौधरी तीन चार लोगों को जो दारू पीने वाले हैं उनको साथ रखता हैं आए दिन रहवासियों के साथ बदतमीजी करते रहते हैं हम लोग इन लोगों की हरकतों से परेशान होकर आज थाने में शिकायत की गई।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*