अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक आश्रमों में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्तिपूर्वक गुरुपूजन*

बाबा कल्याण दास जी

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट****
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में गुरुवार 10 जुलाई 2025 को आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा ।इस पावन पवित्र अवसर पर नगर के विभिन्न आश्रमों में शिष्यों भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा परंपरागत धार्मिक विधि-विधान से गुरु पूजन एवं पादुका पूजन किया जाएगा । इस अवसर पर नगर में व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा विभिन्न आश्रमों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है ।

कल्याण सेवा आश्रम के प्रमुख बीतराग परम तपस्वी बाबा श्री कल्याण दास जी महाराज दिन गुरुवार को अपने शिष्यों के बीच उपस्थित रहेंगे । साथ ही इनके दूर-दराज से शिष्य एवं श्रद्धालु आश्रम में पहुंचना प्रारंभ कर चुके हैं । गुरु पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल पादुका पूजन एवं गुरु पूजन के साथ विशाल नगर भंडारा (प्रसादी) का आयोजन होगा।

शांति कुटी आश्रम में 4 जुलाई से सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा प्रारंभ हो चुकी है, जिनका वाचन आचार्य पं. श्रीकृष्णकांत जी शर्मा कर रहे हैं । गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर आश्रम परिसर में प्रातः हवन , मंदिर पूजन बाद गुरु पूजन और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।

मार्कंडेय आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्णानंद जी महाराज के शिष्यों एवं भक्तों द्वारा भी गुरु पूजन एवं पादुका पूजन किया जाएगा । इस अवसर पर भोजन प्रसादी कराई जाएगी ।

हेली पैड ग्राउंड नगर परिषद कार्यालय के समीप लगे विशाल पंडाल में राष्ट्रीय संत परम पूज्य चिन्मयानंद बापू जी का गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई गुरुवार को आयोजित होगा । इस अवसर पर प्रातःकाल से पादुका पूजन , गुरु पूजन एवं दीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न होंगे । यहां सात दिवसीय संगीत मय शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है , जिसके यजमान छत्तीसगढ़ मस्तूरी निवासी  किशोर तिवारी एवं श्रीमती किरण तिवारी सपत्नीक कथा श्रवण कर रहे हैं ।

गौरतलब है कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा पर अमरकंटक के विभिन्न आश्रमों एवं स्थलों पर भक्ति, साधना और अध्यात्म से जुड़ी विशेष धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी  जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है ।

स्वामी रामकृष्ण नंद जी
स्वामी रामभूषण दास जी
चिन्यानंद बापू जी

Latest
*नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया*