छत्तीसगढ़बेलगहनासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गोदाम से धान चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

गिरफ्तार किए गए आरोपी की फोटो


*बेलगहना ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट*
चौकी बेलगहना थाना कोटा का मामला

*गोदाम से धान चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

(1) अपराध क्र 481/25 धारा 331(4), 305(क),317 BNS


नाम आरोपी – 1- विधि से संघर्षरत बालक निवासी टेंगनमाडा
2-विधि से संघर्षरत बालक निवासी टेंगनमाडा,
– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 15.05.2025 को प्रार्थी धनंजय साहू निवासी टेंगनमाड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की इसके घर के गोदाम में रखें 11 बोरी धन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में दिया गया विवेचना दौरान आज दिनांक 18.05.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त धान की चोरी विधि से संघर्रत 2 बालक एवं 01 उसके मित्र के साथ मिलकर चोरी करना बताये तथा चोरी के धान को ग्राम रिगरिगा के रमेश गौतम एवं पवन सिंह पोर्ते के दुकान में बेचना बताया,
उक्त सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया, जिनके  निर्देशानुसार व  अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं  नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर हमराह स्टॉफ के 2 विधि से संघर्षरत बालक को एवं चोरी के धान खरीदने वाले दुकानदार रमेश गौतम एवं पवन सिंह पोर्ते को विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ क़र मेमोरेंडम कथन लिया,जिनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया तथा दुकान दार द्वारा उक्त धान को पेश करने पर जप्त किया गया, आरोपी रमेश गौतम एवं पवन सिंह पोर्ते को धारा 317 बीएनएस का आरोपी पाये जाने से विधिवत रूप से
माननीय सुप्रीम कोर्ट आदेश के परिपालन में अरनेश कुमार विरूद्ध बिहार सरकार के तहत ‘धारा ३५ए) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही किया गया है तथा विधि से संघर्षरत बालक का अभिरक्षा पत्रक भरकर बालको की सुधार हेतु बाल सप्रेक्षण गृह भेजा गया. उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप  भावेश शेंडे , ASI मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक कौशल बिंझवार, विजेंद्र कोल की विशेष भूमिका रही।

Latest
*नागपंचमी पर्व पर संदीप शुक्ला ने मानस मंडलियों को बांटी रामचरितमानस* *बार कौंसिल ऑफ इंडिया में रतनपुर का गौरव आलोक गुप्ता अनुशासन समिति में को-ऑप्टेड सदस्य मनोनीत* *हरियाली और उल्लास से सराबोर रहा कोटा का कलचुरी समाज सावन महोत्सव* *CSP राजेश जोशी एवं टीआई तोप सिंह नवरंग का ताबड़तोड़ प्रहार अपराधियों में हड़कंप* *8 सूत्री मांगों को लेकर NSUI ने अग्रसेन महाविद्यालय में सौंपा ज्ञापन* *अमरकंटक में नाग पंचमी में उमड़ा आस्था का सैलाब* *अमरकंटक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया*